राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - श्री अरोडवंश सभा के चुनावों में फर्जी वोटिंग करने की तैयारी , श्री अरोड़वंश पब्लिक स्कूल धाँधलीओ ओर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

 

श्री अरोडवंश पब्लिक स्कूल में अभी तक फर्जी वोट बनाने की धांधली चल रही है ऐसी आशंका व्यक्त करते हुए अरोडवंश संघर्ष समिति के  सदस्य ने बताया कि कल जब मुझे पता लगा तो मै अपने साथियों के साथ स्कूल पहुँच गया और मै वंहा का नजारा देखकर दंग रहा गया मूलचंद गैरा के बंदे भ्रष्ट प्रधान के स्टाफ के साथ मिलकर धांधलीया कर रहे थे फर्जी वोट बना रहे थे, आई डी कार्ड के साथ छेडछाड कर रहे थे तभी तो पिछले 10-15 दिन से नये सदस्यो के आई डी कार्ड नही दिये जा रहे है समाज का प्रधान बनने के लिये गैरा जी भी ठगी झूठ और भ्रष्ट ,बेईमानो का सहारा लेने में गुरहेज नहीं कर रहे है

 

वहीं दूसरी ओर जब इन आरोपों के बारे में मौजूदा अध्यक्ष कपिल असीजा से सवाल किए गए तोउन्होंने इन आरोपों को सरासर गलत ठहराते हुए बताया कि जब मैं इस संस्था का अध्यक्ष बनाउस समय मुझे 10हजार सदस्यों की लिस्ट उस समय के सचिव अंकुर मिगलानी ने दी थी जिसकेबाद मेरे कार्यकाल में 5 हजार के करीब नए सदस्य जुड़े और ढाई सौ के करीब सदस्यों की मृत्युहो गई है जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है नए सदस्यों के आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं

 

जिनमें चार हजार के करीब आईडी कार्ड सदस्यों को बनाकर दे दिए गए हैं बाकी रहे सदस्यों के आईडी कार्ड उन्हें दो-तीन दिन में बना कर दे दिए जाएंगे जो भी सदस्य अपना आईडी कार्ड लेनेआता है वह अपना आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र साथ लेकर आता है वह वेरीफाई होने केबाद ही उसे आईडी कार्ड दिया जाता है इस समय यह लोग बिना सिर पैर की बातें कर रहे हैंजिनका कोई आधार नहीं इन्हें चुनाव को चुनाव की तरह लड़ना चाहिए ऐसी बातें करके लोगों कोभ्रमित  नहीं करना चाहिए

 

समाज के चुनाव का है राजनीतिक महत्व
श्रीगंगानगर में अरोड़ा समाज सबसे बड़ी संख्या में हे ऐसे में मंदिर ट्रस्ट के चुनाव को राजनीतिक रूप से महत्वपर्ण माना जाता है। चुनाव के लिए कई बड़े नाम सामने आने की संभावना है। शहर प्रमुख व्यवसायियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ ने तो इससे संबंधित होर्डिंग्स भी शहर में मुख्य स्थानों पर लगवा दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ