भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का एससी मोर्चा द्वारा किया जाएगा ऐतिहासिक स्वागत शिवभगवान जोगपाल आज जिलेभर में महापुरुषों के चौक पर साफ-सफाई अभियान के पश्चात् माल्यार्पण किया जाएगा
श्रीगंगानग : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के 10 व 11 मई को श्रीगंगानगर दौरे की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा 10 मई, मंगलवार को सूरतगढ़ में विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे तथा 11 मई, बुधवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला कार्यालय का उदघाटन करेंगे।
जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के श्रीगंगानगर दौरे से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है तथा एससी मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे। इन कार्यक्रमों में भारी संख्या में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल ने कहा कि 5 मई, बृहस्पतिवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त मण्डलों में महापुरुषों के चौक पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा, तत्पश्चात् महापुरुषों को माल्यार्पण किया जाएगा।
इस मौके पर बलविन्द्र सिंह चौहान को जैतसर मण्डल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई तथा नियुक्ति-पत्र सौंपा गया। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रभारी ओमी नायक तथा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रभारी पूर्णचंद मौर्य को फूलमालायें व पार्टी का पटका पहनाकर अभिनंदन-सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल, एसटी मोर्चा जिला प्रभारी पूर्णचंद मौर्य, एससी मोर्चा जिला प्रभारी ओमी नायक, जिला महामंत्री जितेन्द्र चौहान व सोहन छिनवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम धारीवाल, भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष माणी चायल, जिला मंत्री चेतराम, एससी मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष सुभाष गहलोत, जैतसर मण्डल अध्यक्ष बलविन्द्र सिंह चौहान, जैतसर ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रामकरण ओड, एससी मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष दीपक, एससी मोर्चा मण्डल महामंत्री गजेन्द्र सिंह सोनगरा, आईटी सैल जिला संयोजक पृथ्वीसिंह, अमन कठेरिया, मनोज कुमार नायक, रिछपाल, पं. भीष्मदेव लाटा, रिछपाल सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

.jpg)
0 टिप्पणियाँ