श्रीगंगानगर : सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति की मासिक बैठक एल ब्लॉक स्थित हनुमान मन्दिर सभागार में समिति अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सारडीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि मंचासीन समिति के वरिष्ठ सदस्य इंजी. एचएस टाक को समिति अध्यक्ष व समिति सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर एवं सम्मान प्रतीक देकर अभिनंदन किया। समिति सचिव मनीराम सेतिया ने बताया कि बैठक में मेदांता हॉस्पीटल में कार्यरत वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तनु अरोड़ा (डीएम न्यूरोलॉजी) ने वरिष्ठ नागरिकों की न्यूरो सम्बन्धी समस्याओं जैसे सिर पर भारीपन होना, चक्कर आना, आँखों में अंधेरा छाना जैसे लक्षणों की विस्तृत जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिकों को नियमित जाँच करवाने, योगा करने व स्वस्थ जीवनशैली के बारे में बताया। उन्होंने समिति सदस्यों की शंकाओं का निराकरण भी किया। बैठक में राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. सुमित पैंसियां (एमएस ऑर्थोपेडिक्स) ने समिति ने वरिष्ठ नागरिकों की घुटने, कमर दर्द व जोड़ों में दर्द की विस्तृत जानकारी देते हुए शरीर का वजन नियंत्रित रखने व समय पर जाँच करवाने सम्बन्धी जानकारी दी। समिति सदस्यों ने डॉ. तनु अरोड़ा व डॉ. सुमित पैंसियां को फूलमाला पहनाकर व सम्मान प्रतीक देकर अभिनंदन किया।
डॉ. राजेन्द्र सारडीवाल ने अतिथि चिकित्सकों का स्वागत करते हुए समिति सदस्यों को जिला कलक्टर द्वारा संचालित जिला कलक्टर इंटरशिप प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी तथा सरकार द्वारा राजकीय अंग्रेजी माध्यम महात्मा गाँधी विद्यालयों में अंग्रेजी सिखाने के लिए समिति सदस्यों को स्वेच्छा से अपना नाम देने के लिए कहा। इस पर सदस्यों ने अपनी सहमति प्रकट की। बैठक में डॉ. श्रीधर शर्मा, सुरेन्द्र सत्संगी, इंजी. गुरप्रीत सिंह, मनीराम सेतिया ने भी विचार व्यक्त किए
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मयंक राजपाल वरिष्ठ उपचार निरीक्षक ने समिति को सरस्वती माता की फोटो भेंट की तथा सामाजिक सरोकार के कार्यों की जानकारी दी। जन्मदिन वाले सदस्यों इंजी. सतीश मेहता, एमएल जैन, सतीश राय रस्सेवट, अवतार सिंह, दीनदयाल वधवा व मनीराम सेतिया को फूलमालायें पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार अरोड़ा को शॉल ओढ़ाकर व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। बैठक में नये सदस्य इंजी. रामकुमार डूडी सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियन्ता नगर विकास न्यास को फूलमालायें पहनाकर समिति की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इंजी. रामकुमार डुडी ने अपना परिचय देते हुए समिति को यथासम्भव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में सूरजभान सरदाना, कुन्दनलाल मिड्ढा, इंजी. हरिप्रकाश भादू, पृथ्वीराज चाचाण, पीसी गर्ग, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, हरपाल सिंह, अश्विनी कुमार शर्मा, इंजी. गिरधारीलाल अरोड़ा, इंजी. गुरप्रीत सिंह, एसपी सैनी, ओमप्रकाश, सुशील खुराना, लाजपत राय खुराना, सार्दुल पैंसियां, हीरालाल बंसल, अशोक कुमार शर्मा, प्रभात श्र्मा, इंजी. राधेश्या गुप्ता, डॉ. ओपी वैश, डॉ. ओपी गोयल, इंजी. बीआर मण्डा, जेपी शर्मा, इंजी. रणवीर सहारण, वेदप्रकाश आर्य, दीनदयाल बत्तरा, इंजी. कालूराम आसेरी, सतपाल चराया, मेदांता हॉस्पीटल से भूपेन्द्र चारण, रामदयाल लिम्बा सहित सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनीराम सेतिया ने किया।
विज्ञापन विज्ञापन

.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ