एनएसयूआई मासिक मीटिंग में हुए शामिल - संगठनात्मक गतिविधियों से करवाया अवगत तथा छात्र हित में अनेक मुद्दों पर की चर्चा की गई
श्रीगंगानगर: एनएसयूआई जिलाध्यक्ष साहिल बंगाली द्वारा जयपुर में विधानसभा अध्यक्ष, राज्य सरकार के मंत्रियों एवं एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की गई तथा मासिक बैठक में शामिल होकर छात्र हित में अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष साहिल बंगाली द्वारा जयपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी.पी जोशी, कैबिनेट मंत्री अशोक चांदना, कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत मालवीय, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर, राज्यमंत्री कृष्णा पूनिया, राज्यमंत्री सीताराम लाम्बा, राज्य मंत्री सतवीर चौधरी, पीसीसी सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज से मुलाकात कर संगठन गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शमशाद खान, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु सिसोदिया, जिला महासचिव सौरभ मेहरड़ा, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर मनदीप सिंह, इकाई अध्यक्ष गगन पुरोहित आदि उपस्थित थे।
ADD ADD
![]() |
| Contact - 8383848128 |

















0 टिप्पणियाँ