राजस्व विभाग में कार्यरत राहुल भट्ट कश्मीर पंडित हैं और लंबे समय से राजस्व विभाग में कार्यरत थे. गुरुवार को दोपहर में तहसील दफ्तर में कुछ आतंकी घुसे और उन्होंने राहुल भट्ट को गोली मार दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी वहां से फरार हो गए जिसके बाद तुरंत सेना और पुलिस आतंकियों की तलाश में जुट गई है.
जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के जिले बडगाम में आतंकियों ने एक राजस्व विभाग में कार्यरत एक कश्मीरी पंडित पर हमला किया है बडगाम के राजस्व विभाग के ऑफिस में घुसकर आतंकियों ने राहुल भट्ट नाम के अधिकारी को गोली मार दी इसके बाद राहुल भट्ट को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया राहुल की हालात गभीर बताई जा रही है
सूत्रों के मुताबिक राहुल कश्मीर पंडित हैं और लंबे समय से राजस्व विभाग में कार्यरत है गुरुवार को दोपहर में तहसीलदार के दफ्तर में कुछ आतंकी घुसे और उन्होंने वहां काम कर रहे राहुल भट्ट को निशाना बनाते हुए गोली मार दी जिसके बाद आतंकी फरार हो गए. गोली लगने से राहुल भट्ट की हालात गंभीर बनी हुई है उसे इलाज के लिए तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया गया था इस घटना के बाद सेना और पुलिस आतंकियों की तलाश में जुट गई है आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पिछले कुछ समय से घाटी में आतंकी अब अधिकारियों और सरपंच को निशाना बना रहे हैं. अब वे कश्मीरी पंडितों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं.
J&K | Terrorists fired bullets at an employee, Rahul Bhat at Tehsildar office, Chadoora in Budgam district. He has been shifted to the hospital.
— ANI (@ANI) May 12, 2022
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/DweEzDXc1n

0 टिप्पणियाँ