साउथ ईस्ट जिला शाहीन बाग की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है इस बार साउथ दिल्ली नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के लिए शाहीन बाग और जामिया नगर इलाका अगम निगम अधिकारियों के टारगेट पर है. एसडीएमसी ने साउथ ईस्ट जिला से इस कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस टीम लगाए जाने के लिए अर्जी लगाई है
दिल्ली समाचार : दिल्ली का शाहीन बाग एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है इस बार साउथ दिल्ली नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के लिए शाहीन बाग और जामिया नगर इलाका नगर निगम अधिकारियों के टारगेट पर है एसडीएमसी ने साउथ ईस्ट जिला से इस कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस टीम लगाए जाने के लिए अर्जी लगाई है असिस्टेंट कमिश्नर एसडीएमसी सेंट्रल जोन की ओर से साउथ ईस्ट जिला पुलिस प्रशासन को लिखे पत्र में अतिरिक्त पुलिस बल व महिला पुलिस फोर्स की तैनाती करने के लिए कहां है क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए एमसीडी प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है और उसके मुताबिक सभी बंदोबस्त करने की तैयारी में है
एमसीडी सेंट्रल जोन की ओर से 30 अप्रैल से लेकर 13 मई तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का शेड्यूल पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया है इसमें 5 और 9 मई का अभियान बेहद ही खास माना जा रहा है इसके पीछे वजह यह है कि यह दोनों ही अभियान शाहीन बाग थाना अंतर्गत आते हैं गुरुवार 5 मई को कालिंदी कुंज मेन रोड से कालिंदी कुंज पार्क से जामिया नगर पुलिस स्टेशन तक कार्रवाई की जाएगी जोकि एसडीएमसी के वार्ड संख्या एस-102 के अधीनस्थ आता है
इसके बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई भी इस वार्ड के अंतर्गत आने वाले मेन रोड शाहीन बाग (जी-ब्लॉक) जोकि जसोला से कालिंदी कुंज पार्क तक की जाएगी हालांकि इससे सटे वार्ड एस-101 भी काफी अहम माना जाता है न्यू फ्रेंडस कालोनी थानांतर्गत आने वाले बोध धर्म मंदिर नजदीक गुरुद्वारा रोड और आसपास के क्षेत्र में अगले दिन यानी 10 मई को अतिक्रमण हटाया जाना प्रस्तावित है.एसडीएमसी इन तीनों लोकेशन को संवेदनशील मानकर पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त के बाद ही कार्रवाई शुरू करने की तैयारी में है

0 टिप्पणियाँ