श्रीगंगानगर : जवाहरनगर स्थित मुकेश आडिटोरियम सहायक कृषि अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त शंकर दास दुग्गल के सम्मान में दुग्गल परिवार द्वारा सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अखिल राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार कलवानियां ने बताया कि सहायक कृषि अधिकारी शंकर दास दुग्गल ने अपने सौम्य सरल स्वभाव, मानवीय दृष्टिकोण व हृदय की निर्मलता के कारण सहकर्मियों, अधीनस्थों व सहयोगियों के हृदय में विशिष्ठ स्थान व सम्मान प्राप्त किया है। अपनी सरल सहज व मौलिक कार्यशैली से सफलता के नये आयाम स्थापित किये है।
शंकर दुग्गल ने कृषि पर्यवेक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष के पद के साथ-साथ संगठन के विभिन्न पदों को सुशोभित किया व वर्तमान में संगठन के प्रदेश सभाध्यक्ष हंै। विभिन्न कर्मचारी आंदोलनों में सक्रिय रहते हुए हमेशा कर्मचारी हितों की रक्षा हेतु कार्य किया। कृषि पर्यवेक्षक संगठन का कार्य करने की लगन एवं संगठन का मार्गदर्शन करने के स्नेहस्वरूप अखिल राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक संगठन द्वारा शंकर दास दुग्गल को सम्मान प्रतीक भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विधायक राजकुमार गौड़ ने शंकर दास दुग्गल के कार्यकाल की सराहना की व अनुकरणीय बताया। संयुक्त निदेशक कृषि जी.आर. मटोरिया, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक कृषि वी.एस. नैण व आनन्द स्वरूप छींपा ने श्री दुग्गल के साथ की गई राजकीय सेवा को याद किया तथा अपने संस्मरण व्यक्त करते हुए श्री दुग्गल की कार्यशैली व स्वभाव की सराहना की।
इस कार्यक्रम में अखिल राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक संगठन प्रदेशाध्यक्ष आनन्द सिंह, संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा, प्रदेश सलाहकार अमर सिंह सहारण, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र शुक्ला व राजेश शर्मा जयपुर से विशेष रूप से पधारे। इस मौके पर नोरंग राय शर्मा सदस्य प्रदेश सलाहकार मण्डल, नरेन्द्र कुमार शर्मा जिला संरक्षक, श्रीमती भावना भाम्भू उपसंयोजिका, अनिल कुमार जिला मंत्री, विनोद पूनिया महामंत्री, श्याम सुन्दर शाखाध्यक्ष रायसिंहनगर, गुरमीत चहल शाखाध्यक्ष अनूपगढ़, सुनील कुमार शाखाध्यक्ष सादुलशहर, चरणदास शाखाध्यक्ष व इन्द्राज वर्मा उपशाखाध्यक्ष श्रीगंगानगर द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। मदन जोशी सेवानिवृत सहायक निदेशक कृषि व वेद पाहवा सहायक प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा विभाग द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम में समस्त दुग्गल परिवार, रिश्तेदार, मित्रगण, कृषि विभाग में कार्यरत व सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी व आदान विक्रेता भारी संख्या में उपस्थित हुए तथा शंकरदास दुग्गल के उत्कृष्ट सेवाकाल को अविस्मरणीय बताया।





0 टिप्पणियाँ