भगवान श्री परशुराम जयन्ती महोत्सव पर आयोजित विशाल शोभा यात्रा में महिलाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान नवोदय विद्यालयों में ब्राह्मण समाज की सीटें आरक्षित करने की माँग
श्रीगंगानगर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर लिए गए संकल्प पत्र-2022 को पूर्ण करने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संकल्प पत्र को पूरे जिले में मजबूती से लागू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा ब्राह्मण समाज की माँगों को प्रभावी तरीके से केन्द्र व राज्य सरकार तक पहुंचाया गया है। जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा शर्मा ने बताया कि नवोदय विद्यालयों में ब्राह्मण समाज की सीटें आरक्षित करने की माँग भी प्रमुखता से उठाई गई है।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा शर्मा ने भगवान श्री परशुराम जयन्ती महोत्सव पर 3 मई, मंगलवार सांय 4.15 बजे आयोजित विशाल शोभा यात्रा में समस्त पदाधिकारियों व सदस्य महिलाओं सहित ब्राह्मण समाज की समस्त महिलाओं से ऑरेंज कलर का सूट या साड़ी पहनकर अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा शर्मा ने बताया कि विशाल शोभा यात्रा 3 मई, मंगलवार सांय 4.15 बजे नेहरू पार्क से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर गौशाला रोड स्थित भगवान श्री परशुराम चौक पहुंचकर सम्पन्न होगी। इस विशाल शोभा यात्रा के लिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की समस्त पदाधिकारियों व सदस्य महिलाओं में भारी उत्साह है।



0 टिप्पणियाँ