रहमत सेवा संस्थान को एकता मंच महिला शक्ति श्री गंगानगर की तरफ से दो पंखे जरूरतमंद परिवारों को देने के लिए भेंट किए गए

श्री गंगानगर - नैनीताल -  आर भारत प्लस न्यूज़ द्वारा गरीब असहाय परिवारो की मदद के लिए चलाए जा रहे रहमत सेवा संस्थान में एकता मंच महिला शक्ति श्री गंगानगर की ओर से जरूरतमंद परिवारों को इस चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत देने के लिए दो पंखे भेंट किए गए एकता मंच महिला शक्ति की श्रीमती मंजू गर्ग द्वारा इस नेक कार्य में एकता मंच महिला शक्ति की सभी सदस्यों को सहयोग हो करने के लिए कहा गया श्री मति मंजू गर्ग के अनुरोध पर एकता मंच महिला शक्ति की सभी सदस्यों ने रहमत सेवा संस्थान को जरूरतमंद परिवारों को देने के लिए दो पंखे दिए गए  आपको बता दें कि श्रीमती मंजू गर्ग समाज सेवा के कामों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है ऐसे  नेक कार्यों में उनकी पूरी एकता मंच महिला शक्ति कि टीम बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है श्रीमती मंजू गर्ग द्वारा जन कल्याण के लिए बहुत से काम किए गए आज के इस दौर में जहां अपने अपनों की मदद नहीं कर पाते वही श्रीमती मंजू गर्ग और उनकी पूरी टीम हमेशा जरूरतमंदों के सहयोग के लिए तैयार रहती हैं और ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का काम करती है। 



रहमत सेवा संस्थान के सभी सेवादार हमेशा ऐसे  गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए हर संभव मदद करने के लिए प्रयासरत रहते हैं रहमत सेवा संस्थान ऐसे बुजुर्गों के लिए जिनका कोई सहारा ना हो और जिनके पास आमदनी का कोई जरिया ना हो उन परिवारों के लिए बाबा मुराद शाह जी की रहमत से राशन दवाइयां कपड़े आदि की व्यवस्था करता है । रहमत सेवा संस्थान आप सभी से यह अनुरोध करता है कि अगर आपके आसपास या आपके शहर में ऐसा कोई बुजुर्ग परिवार रहता हो जिनका कोई सहारा नहीं है या वह बुजुर्ग आंखों से नहीं देख पाते हो या किसी और तरह से अपाहिज हो और उनका कोई सहारा भी ना हो आप ऐसे बुजुर्गों और ऐसे परिवारों की सूचना हमें हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं

हम ऐसे परिवारों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे और अगर आप भी इस तरह से सेवा करना चाहते हैं तो आप अपना नाम पता शहर का नाम लिखकर हमें व्हाट्सएप कर सकते हैं हम आपको आपके क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों की जानकारी देंगे और आप खुद जाकर उन्हें अपनी श्रद्धा अनुसार मदद कर सकते हैं आप खुद जाकर ऐसे परिवारों की मदद करें और उनकी पूरी जानकारी व उनकी फोटो हमें व्हाट्सएप पर भेजें आप उनकी फोटो और डिटेल हमें अवश्य भेजें जिनकी आपने सहायता की है और अगर आप अपनी फोटो और न्यूज़ लगाना चाहते हैं  तो हम उस नेककार्य के बारे में संक्षेप से लिखकर आर भारत प्लस न्यूज़ चैनल पर लगाएंगे ताकि और लोगों को भी ऐसे नेक काम करने के लिए मार्गदर्शन मिल सके हमारा व्हाट्सएप नंबर 8393940164 है आप अपने क्षेत्र की कोई घटना का वीडियो या किसी सरकारी ऑफिस में हो रहे भ्रष्टाचार की खबर भी इस नंबर पर भेज सकते हैं




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ