उत्तरप्रदेश समाचार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाउडस्पीकरों को मिला नया ठिकाना / शिकायत पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी

उत्तरप्रदेश - यूपी की सियासत में पिछले दिनों बवाल मचाने वाले लाउडस्पीकर को प्रशासन द्वारा उतारा गया था धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकरों को एक नया ठिकाना मिल गया है दरअसल हुआ यूं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकरों को वहां के स्कूलों में लगाने के आदेश जारी किए हैं मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा कि जिन धार्मिक स्थलों पर अभी तक लाउडस्पीकर लगे हैं उनकी आवाज उस परिसर के दायरे से बाहर नहीं जानी चाहिए और जिन लाउडस्पीकरों को धार्मिक स्थलों से उतारा गया है उन्हें स्कूलों की प्रार्थना सभा में उपयोग करना सही होगा मुख्यमंत्री योगी के अनुसार लाउडस्पीकर का इस्तेमाल अन्य जगहों की अपेक्षा स्कूलों में बेहतर तरीके से हो सकता है जो लाउडस्पीकर लोगों ने हटाये है उन्हें पास के स्कूलों में पहुंचाने का काम करें  

शिकायत पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लाउडस्पीकर उतारने आवाज कम करने का काम हमने सौहार्द के साथ करके सभी के सामने एक मिसाल पेश की है यदि भविष्य में फिर से लाउडस्पीकर लगने या तेज आवाज में बजने की शिकायत प्राप्त हुई तो  उस क्षेत्र के संबंधित अधिकारी पुलिस अधिकारी डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। 

यातायात नियमों का पालन करवाने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश में हर साल होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हुए लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को इन जानलेवा दुर्घटनाओं से बचने के लिए और ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए उन्होंने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों से अवगत कराने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को यातायात नियम के विषय में जागरूक करना जरूरी है  उन्हें  यातायात नियमों के बारे में बताना चाहिए इसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल और यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों को इससे संबंधित आवाश्यक प्रशिक्षण कराना चाहिए उन्होंने अगामी दो दिनों के अंदर बच्चों के पालकों के साथ विद्यालय में बैठक करने के निर्देश दिए  है ।     

वाहनों की अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई  करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चल रहे अवैध पार्किंग / वाहन स्टैंडों को दो दिन के अंदर बंद कराने का निर्देश दिया है उन्होंने कहा कि अवैध वाहन स्टैंड की समस्या का स्थाई निवारण करना स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है अगर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन सही तरीके से नहीं कर पाया तो इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी उन्होंने कहा कि वाहन स्टैंड नियम के अनुसार चलने चाहिए जिससे रोड पर पार्किंग न हो पाए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ