राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा का विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न।

श्रीगंगानगर - भारत विकास परिषद महिला प्रगति द्वारा अरोग्यम ऐक्यूप्रैशर के सहयोग से विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन बालाजी धाम, हनुमानगढ़ रोड़ स्थित अरोग्यम ऐक्यूप्रैशर  में किया गया। भारत विकास परिषद महिला प्रगति की अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया कि इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्सक विकास पाठक , दंत चिकित्सक डॉक्टर शिवानी गर्ग , स्पीच थैरेपिस्ट लक्ष्मी बदरा, एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश अरोड़ा, ने अपनी सेवाएं प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस शिविर में एक सौ से भी अधिक रोगियों ने चैकअप एवं इलाज करवाया। इस अवसर पर अध्यक्ष मंजू गर्ग, सचिव मीना झूंथरा, कोषाध्यक्ष कमलेश आजाद,वैशाली पाठक,शिवानी गोयल, सुनयना अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, माया गर्ग, शारदा सारस्वत,  अंजना पाठक,हर्षिता,आयुश,दिव्यांशु  इत्यादि उपस्थित थे। सभी ने शिविर की सराहना की ।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ