राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर -सारस्वत ब्राह्मण सभा ने धर्मशाला निर्माण हेतू भूखण्ड आवंटन की माँग की - समाज हित में विधायक राजकुमार गौड़ को सौंपा ज्ञापन

 

श्रीगंगानगर : सारस्वत ब्राह्मण सभा (रजि.), श्रीगंगानगर के प्रतिनिधिमण्डल ने आज विधायक राजकुमार गौड़ से मुलाकात कर धर्मशाला निर्माण हेतु नि:शुल्क/रियायती दर पर भूखण्ड आवंटन की माँग की। प्रतिनिधिमण्डल में संयुक्त व्यापार मण्डल पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा, सारस्वत ब्राह्मण सभा अध्यक्ष मनोज कपिल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा व नरेश शर्मा, तेषेन्द्र शर्मा निक्कू, विश्वामित्र शर्मा, सचिन शारद, अशोक कुमार शर्मा, राजन शर्मा, नीरज गंगानगर, विक्रम तिवाड़़ी, विशाल भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सतीश मार्कण्डेय, दीपक शर्मा, राजेन्द्र जेटली, भारतभूषण शर्मा, देवेन्द्र कौशल, बलदेव कृष्ण शर्मा, सुबोध शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, रमन शर्मा, सुनंदन शर्मा, समरदीप शर्मा, अनमोल शर्मा, अमित शर्मा, डॉ. नारायण शर्मा, हेमंत शर्मा, गगनदीप शर्मा, हिमांशु शर्मा, नरेन्द्र कौशल, पुनीत शर्मा, सतीश मार्कण्डेय, राजीव शर्मा, शशि भूषण सहित सारस्वत ब्राह्मण सभा पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के अनेक गण्यमान्य व्यक्ति शामिल थे।  


अध्यक्ष मनोज कपिल ने कहा कि सामाजिक गतिविधियों के लिए समाज के पास पर्याप्त स्थान नहीं है, जबकि सारस्वत ब्राह्मण सभा द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, जरूरतमंद कन्याओं का विवाह, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान सहित सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर विकास न्यास श्रीगंगानगर द्वारा भी अपने पत्र क्रमांक 850 दिनांक 11.9.2018 द्वारा अनुमोदित ले आउट प्लान के क्रियान्वयन की स्वीकृति हेतु संयुक्त शासन सचिव-तृतीय, नगरीय विकास विभाग, राजस्थान, जयपुर को लिखा गया है। उपखण्ड अधिकारी, श्रीगंगानगर द्वारा भी सभी कागजात का परीक्षण कर राज्य सरकार को भिजवा दिये गये हैं, परन्तु अभी तक सारस्वत ब्राह्मण सभा को धर्मशाला के लिए भूखण्ड आवंटित नहीं किया गया है। जबकि कोरोनाकाल में भी लॉकडाऊन के दौरान सारस्वत ब्राह्मण समाज द्वारा जरूरतमंदों को भोजन वितरण सहित समाज हित में अनेक सेवा कार्य किए गए हैं।  


सारस्वत ब्राह्मण सभा ने पुरजोर शब्दों में माँग की है कि समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए धर्मशाला हेतु राज्य सरकार से नि:शुल्क भूखण्ड आवंटित करवाया जाए, ताकि सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों में में समाजवासियों को सुविधा मिल सके। विधायक राजकुमार गौड़ ने इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ