ज्योतिष विज्ञान : - नो तपा 25 मई 2022 से शुरू (25 मई से 2 जून 2022तक)

 Astrology :- No Tapa starting from 25th May 2022 (from 25th May to 2nd June 2022)  डॉ ब्रह्म भाटिया,  हस्तरेखा विशेषज्ञ,   9414220573  

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि यानी 25 मई दिन बुधवार से नौतपा शुरु हो रहा है. इस दिन से अगले 09 दिनों तक सूरज की तपिश बढ़ जाएगी तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी, जिससे आंधी, तूफान की आशंका बढ़ेगी, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो नौतपा प्रारंभ होता है. सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में 25 मई लेकर 08 जून तक रहेंगे. इसमें से नौतपा 02 जून तक रहेगा. 25 मई दिन बुधवार को सुबह 08:16 मिनट पर सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होगा. सूर्य देव 08 जून दिन बुधवार को सुबह 06:40 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र से बाहर हो जाएंगे, ऐसे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार इस समय में सूर्य देव 14 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में आते हैं.सूर्यदेव की इस स्थिति के कारण अशुभ संकेत मिलते हैं. इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में आपदाएं आ सकती हैं


  • नौतपा के 09 दिनों में आंधी, तूफान की आशंकी बनी रहती है, ऐसे में शादी, मुंडन या अन्य मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए, नौतपा में सूर्य की प्रचंड गर्मी के कारण धरती का तापमान बढ़ जाता है, इस स्थिति में यात्रा करने से बचना चाहिए अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं 
  • नौतपा के समय में तेल मसाला, गरिष्ठ भोजन करने से बचना चाहिए. इन दिनों में अत्यधिक भोजन करना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है, इस समय मेंमांसाहार या तामसिक भोजन न करें. यह सेहत पर प्रतिकूल असर डाल सकता है
  • इस समय में आपको जल का अधिक सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर में जल की कमी न हो
  • इस समय में पशु पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें. छत पर या खुले में पक्षियों के लिए दाना पानी रखें. इससे पुण्य मिलता है
  • नौतपा में लोगों को शीतल जल पिलाएं इसके लिए घर के बाहर मिट्ठी के घड़े में पानी रख सकते हैं. वैसे भी ज्येष्ठ माह में जल का दान करने से पुण्य प्राप्त होता है,सूर्य देव प्रसन्न होते हैं 
  • पेड़ पौधों में भी उचित जल की व्यवस्था करें. हरे पेड़ पौधों की सेवा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं
  • नौतपा में उन फलों का सेवन और दान करें, जिसमें जल की मात्रा अधिक होती है. इस समय में पंखा,रसीले फल व पदार्थ का दान करना भी पुण्यकारी होता है

इस वर्ष नौतपा से पूर्व ही देश के कुछ हिस्सों में बारिश होना अच्छा संकेत नहीं है "सूर्य, मंगल, बुध और शनि के सम सप्तक योग होने से धरती के एक हिस्से में भारी गर्मी पड़ती है" अब नौतपा से उम्मीद है कि यदि इसमें खूब गर्मी होती है तो भारी बारिश होगी, नहीं तो मानसून अच्छा नहीं होगा. नौतपा के आखिरी दो दिनों में तेज हवाएं और आंधी चलने तथा बारिश होने के भी योग हैं 





 डॉ ब्रह्म भाटिया,  हस्तरेखा विशेषज्ञ,   9414220573   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ