राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - शहर की दर्जनों कॉलोनियों में मगलानी समर्थकों ने किया धुंआधार जनसम्पर्क - पुरानी आबादी, इन्द्रा कॉलोनी व जवाहरनगर सहित अनेक क्षेत्रों में घर-घर पहुंचें

श्रीगंगानगर। अरोड़वंश ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के मिलनसार, शिक्षित, युवा, जुबान के धनी व ईमानदारी उम्मीदवार अंकुर मगलानी के समर्थक इन दिनों धुंआधार जनसम्पर्क में जुटे हुए हैं। उन्होंने मगलानी की जीत निश्चित करने के लिए दिन-रात एक कर रखी हैं। इसी कड़ी में पुरानी आबादी, इन्द्रा कॉलोनी व जवाहरनगर सहित अनेक क्षेत्रों में मगलानी समर्थकों जनसम्पर्क किया।

पुरानी आबादी में सीताराम मेहन्दीरत्ता, मनोज गंभीर, विजय मेहन्दीरत्ता,  चंदन अनेजा, राजेश गंभीर के नेतृत्व में अमित फुटेला, सुनील उतरेजा, मुकेश मिड्ढा, अमित धुडिय़ा, समीर भठेजा, कपिल कालड़ा, अंशु कालड़ा, प्रशांत कालड़ा, मुकेश मेहता, प्रवीण भठेजा सहित सैकड़ों मगलानी समर्थकों ने रवि चौक, चांदनी चौक, लखारा चौक, कैदार चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सघन जनसम्पर्क किया। इसी तरह जवाहर नगर क्षेत्र में भाजपा वरिष्ठ नेता राजू छाबड़ा के नेतृत्व में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया गया। इस दौरान अग्रसेन नगर सहित जवाहरनगर एरिये अनेक सैक्टरों में जनसम्पर्क किया गया। 

राजू छाबड़ा के साथ बलजीत लूणा, कृष्ण छाबड़ा, राहुल नागपाल, राजेश छाबड़ा, रिद्धिमा नागपाल, ज्योति नागपाल, रमनदीप नागपाल, मुस्कान फुटेला, आरती चलाना, ज्योति अरोड़ा, सरिता अरोड़ा, अल्का फुटेला, प्रवीण बुद्धिराजा सहित बड़ी संख्या में मगलानी समर्थक मौजूद थे। इसी तरह इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र में मगलानी समर्थकों ने धुंआधार जनसम्पर्क किया। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार खुंगर के निवास इन्द्रा कॉलोनी गली नं. 13 में अंकुर मगलानी का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। यहां अरोड़वंश जागृति मंच ने मगलानी को खुला समर्थन दिया। अध्यक्ष विनोद खुंगर, सचिव सुनील उतरेजा, कोषाध्यक्ष नितिन सिडाना, हितेश उतरेजा, अमर सचदेवा सहित अरोड़वंश जागृति मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अंकुर मगलानी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे उनके साथ है।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ