पंजाब समाचार : अमृतसर में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सेना की खुफिया जानकारियां भेजने वाले दो जासूस गिरफ्तार , दोनो के मोबाइल से सेना के वाहनों नक्शों की तस्वीरें मिलीं

पंजाब : अमृतसर में रहकर कर सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेज रहे थे यह दोनों युवक मूलरूप से कोलकाता और बिहार के रहने वाले हैं इनके मोबाइल मैं सेना की इमारतों, वाहनों तथा नक्शों आदि की तस्वीरें मिलीं हैं बिहार निवासी मोहम्मद शमशाद स्टेशन के सामने नींबू पानी बेचता था।

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI)को भारत की गुप्त सूचनाएं पहुंचाने के आरोप में दो जासूसों को गिरफ्तार किया है उनके मोबाइल से भारतीय सेना की इमारतों वाहनों तथा नक्शों आदि की फोटो मिली हैं जो पाकिस्तान भेजी गई थीं इनमें जाफिर रियाज मूलरूप से कोलकाता का रहने वाला है और फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा था जबकि दूसरा साथी मोहम्मद शमशाद अजनाला रोड स्थित मीरांकोट चौक में रहता था खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उनसे पूछताछ  करने में जुटे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट ऑपरेशन सेल (SSOC) को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को बुधवार को अमृतसर से गिरफ्तार किया है

अधिकारियों ने दोनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए है जांच के दौरान यह सामने आया कि जाफिर रियाज साल 2005 में पाकिस्तान चला गया था जहां उसने लाहौर के मॉडल टाउन की रहने वाली एक लड़की जिसका नाम राबिया था उसके साथ शादी कर ली। इस दौरान वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एजेंट अवैश के संपर्क में आया तो जिसने उसे भारत की जानकारियां देने की बात कहते हुए बड़ी रकम का लालच दिया इसके बाद वह कोलकाता आ गया इस बीच उसका ससुर शेर जहांगीर अहमद उसे पाकिस्तान में आकर रहने को कहता रहा लेकिन वह नहीं गया।


अधिकारियों को यह भी पता चला कि 2012 में जाफिर रियाज का कोलकाता में एक्सीडेंट हो गया और उसकी आर्थिक हालत खस्ता हो गई थी ससुरालियों के आग्रह पर वह पाकिस्तान चला गया हालांकि इलाज के लिए बार बार अमृतसर आता जाता रहा इस दौरान उसने अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने नींबू पानी बेचने वाले बिहार के जिला मधुबन के गांव भेजा व हाल में मीरां चौक निवासी मोहम्मद शमशाद को अपने साथ मिला लिया।

जांच में यह भी पता चला कि जाफिर ने मोहम्मद शमशाद को पाकिस्तान के एजेंट अवैश से भी मिलवाया शमशाद ने उसे बताया कि वह पिछले 20 सालों से अमृतसर में रह रहा है अवैश ने उसे पैसे का लालच दिया तो उसने एयरफोर्स स्टेशन तथा कैंट एरिया की फोटो मोबाइल से खींचकर उसे भेजनी शुरू कर दीं।








Source - INDIAN NEWS SITE

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ