डॉ. ओ.पी. गोयल ने विद्यालय छात्र/छात्राओं को कड़ी मेहनत करने एवं हिन्दी व्याकरण व भाषा में सुधार करने के लिए पुस्तकें पढऩे के लिए प्रेरित किया।
श्रीगंगानगर : हिन्दी प्रचार समिति के तत्वाधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 7 ई छोटी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए दरियां तथा स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ओ.पी. गोयल, विशिष्ट अतिथि हरपाल सिंह, योगराज भाटिया, इन्दुभूषण चावला, रमेश सिंगल व मनीराम सेतिया थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जगीरचंद फरमा ने की।
स्वागताध्यक्ष प्रधानाध्यापिका सुषमा शर्मा, रामप्रताप व सुरेन्द्र टोकसिया ने हिन्दी प्रचार समिति पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष जगीरचंद फरमा ने कहा कि हिन्दी प्रचार समिति द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार व उत्थान के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय छात्र/छात्राओं को स्टेशनरी व छात्रोपयोगी सामग्री समिति सदस्यों के सहयोग से वितरित की जा रही है, जिसके लिए उन्होंने सभी समिति सदस्यों का आभार प्रकट किया। डॉ. ओ.पी. गोयल ने विद्यालय छात्र/छात्राओं को कड़ी मेहनत करने एवं हिन्दी व्याकरण व भाषा में सुधार करने के लिए पुस्तकें पढऩे के लिए प्रेरित किया।
मनीराम सेतिया ने विद्यालय के छात्र/छात्राओं को अनुशासन में रहकर एवं अपने शिक्षकों/गुरुजनों का सम्मान कर जीवन में ऊंचाईयों को छूने के लिए प्रेरित किया तथा कविता द्वारा हिन्दी अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में रमेश सिंगल, योगराज भाटिया, रामप्रताप, हरपाल सिंह आदि ने अपने विचार रखते हुए बेटियों को पढऩे के लिए प्रेरित किया व शिक्षा का महत्व बतलाया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए 2 दरियां तथा रजिस्टर व पैन वितरित किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के पीटीई सुरेन्द्र टोकसिया व प्रधानाध्यापिका सुषमा शर्मा ने हिन्दी प्रचार समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए दरियां व स्टेशनरी वितरित करने पर साधुवाद दिया। कार्यक्रम में हिन्दी प्रचार समिति पदाधिकारी व सदस्य, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्रायें, अभिभावक व ग्रामवासी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ