महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने अपने बयान से यह साफ कर दिया है कि जिसे भी धार्मिक स्थलों पर सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक लाउडस्पीकर चलाने की जरूरत है उसे संबंधित विभाग से अनुमति लेनी होगी डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि अगर कोई भी गलत तरीके से हालात को खराब करने के लिए कोई भी काम करेगा तो उसके खिलाफ सरकार कठोर से कठोर कार्यवाही करेगी
लाउडस्पीकर मामला : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज 06/05/22 गुरुवार को लाउडस्पीकर विवाद मामले को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने किसी का नाम लिए बगैर कहा है कि कानून सबके लिए बराबर है और सबको इसे कानून का मान सम्मान करना चाहिए और सभी को कानून मानना चाहिए उपमुख्यमंत्री पवार ने बोले कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी तरह से गलत तरीका अपनाकर उग्र आंदोलन करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
बिना अनुमति के नहीं चला सकते लाउडस्पीकर लाउडस्पीकर के लिए अनुमति लेनी होगी
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने अपने बयान में यह साफ कर दिया है कि किसी को भी अगर किसी भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने की जरूरत पड़ती है तो उसे सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक कर लाउडस्पीकर चलाने की अनुमति देनी होगी डिप्टी सीएम बोले कि देश का कानून सभी के लिए एक बराबर है और सभी देशवासियों को देश के कानून को मानना चाहिए डिप्टी सीएम ने यह भी साफ कर दिया कि अगर कोई भी इंसान गलत तरीके से या गलत नीति से व्यवस्था फलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी
सरकार कानून से चलती है अल्टीमेटम से नहीं
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने यह भी कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी सरकार को अल्टीमेटम देने जैसे काम न करें उपमुख्यमंत्री बोले कि सरकारी कानून व्यवस्था से चलती है किसी के अल्टीमेटम देने से नहीं आपको बता दें कि लाउडस्पीकर विवाद को लेकर मनसे के राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि अगर 3 मई तक लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो वो भी तेज आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करवाएंगे
राज ठाकरे ने कहा जारी रहेगा हनुमान चालीसा
दूसरी ओर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं कहा था कि धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरो को हटाया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि जब तक लाउडस्पीकर नहीं हटाया जाते तब तक हम इसी तरह आंदोलन जारी रखेंगे राज ठाकरे ने कहा कि जहां पर भी लाउडस्पीकर से अनजान होगी वहां हनुमान चालीसा का पाठ चलेगा
जो भी धार्मिक स्थलों पर सुबह 6 बजे से 10 बजे तक लाउडस्पीकर लगवाना चाहते हैं उनको अनुमति लेनी चाहिए। कानून सबके लिए एक है और सबको मानना चाहिए।... अगर कोई गलत तरीके से उग्र आंदोलन करेगा तो उसके खिलाफ़ कार्रवाई होगी: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार pic.twitter.com/ktsInbsyW7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2022


0 टिप्पणियाँ