राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - नन्हे बच्चों में खुशियां बांटकर,नवाचार के साथ मनाया जन्मदिन।

भारत विकास परिषद महिला प्रगति की अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया परिषद सदस्य संतोष लड्ढा ने अपनी नवासी नव्या, जो फिलहाल अमेरिका में है का दूसरा जन्मदिन अनोखे अंदाज में स्थानीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय के नन्हे बच्चों के साथ मनाया। खास बात यह भी रही कि स्कूल की बच्ची जिसका आज जन्मदिन है के हाथों से नव्या के जन्मदिन का केक कटवाया। लगभग 80 बच्चों में कापियां, नमकीन, केक, फ्रूट जूस एवं अन्य उपहार बांटे गए। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल प्रसून रस्तोगी, हिमांशु सर, बालकिशन सर, रवीना मैडम एवं किरण मैडम उपस्थित थे। भारत विकास परिषद महिला प्रगति की अध्यक्ष मंजू गर्ग के साथ संतोष लड्ढा, शिवानी गोयल, रेखा गर्ग, पूनम अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, नीलम गुप्ता, कोमलदीप एवं पूनम गर्ग इत्यादि उपस्थित थीं। बच्चों ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। प्रिंसिपल महोदय ने स्कूल में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए आग्रह किया।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ