एकता मंच महिला शक्ति की अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया कि इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्सक डॉक्टर मुकेश पाठक लक्ष्मी बदरा,डॉक्टर अनिल अग्रवाल नाड़ी वैद्य गौरव शर्मा ,ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
श्रीगंगानगर - एकता मंच महिला शक्ति व एकता मंच महिला शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गर्ग एवं सत्यम ऐक्यूप्रैशर के सहयोग से विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन नंद विहार स्थित सत्यम ऐक्यूप्रैशर में किया गया। एकता मंच महिला शक्ति की अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया कि इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्सक डॉक्टर मुकेश पाठक
लक्ष्मी बदरा,डॉक्टर अनिल अग्रवाल नाड़ी वैद्य गौरव शर्मा ,ने अपनी सेवाएं प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस शिविर में एक सौ से भी अधिक रोगियों ने चैकअप एवं इलाज करवाया। इस अवसर पर अध्यक्ष मंजू गर्ग, सचिव शिवानी गोयल, कोषाध्यक्ष मीना झूंथरा,कोमलदीप,पूनम जैन,सुनयना अग्रवाल, किरण अग्रवाल, सोनू अग्रवाल,कमलेश आजाद, माया गर्ग, सरला गुप्ता, नीलम गुप्ता, रेखा गर्ग, पूनम गर्ग, संगीता अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे।सभी ने शिविर की सराहना की ।
आपको बता दें कि एकता मंच महिला शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गर्ग जी समाज सेवा के कामों के लिए हमेशा तत्पर रहती है वह एकता मंच महिला शक्ति की पूरी टीम के साथ मिलकर इसी तरह के जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है उन्होंने रक्तदान कैंप , योग शिविर, चिकित्सा शिविर, और भी बहुत से धर्मार्थ के कार्यक्रमों का आयोजन किया है वह महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमेशा कुछ ना कुछ नया करती रहती हैं गंगानगर ही नहीं अपितु उसके आस पास के इलाकों की महिलाएं भी उनसे जुड़ी हुई है समाज सेवा के क्षेत्र में महिलाओं में श्रीमती मंजू गर्ग का नाम सबसे ऊपर आता है वह निस्वार्थ भाव से आमजन की सेवा के लिए कुछ ना कुछ नया करने के लिए विचारशील रहती है





0 टिप्पणियाँ