श्रीगंगानगर - महिला पतंजलि योग समिति तथा पतंजलि योग शक्ति समिति द्वारा ‘करो योग-रहो निरोग’ अभियान के तहत तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योग शक्ति समिति सचिव विष्णु अग्रवाल ने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रंजना छाबड़ा के दिशा-निर्देशानुसार अम्बिका इन्कलेव में आयोजित इस शिविर में भारी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस मौके पर पतंजलि योग समिति हरिद्वार द्वारा आयोजित योग शिविर के दौरान योग ऋषि स्वामी रामदेव से योग सम्बन्धी सार्थक वार्ता करने के लिए महिला पतंजलि योग समिति राज्य संवाद प्रभारी पूजा नागपाल को सम्मानित किया गया तथा योग के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई। योग शिविर में साधकों को मेडिटेशन, प्राणायाम, योगासन के साथ-साथ निरोगी जीवन जीने की कला के बारे में बताया गया। इस शिविर के सफल आयोजन में पतंजलि योग शक्ति समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार फौजी तथा सचिव विष्णु अग्रवाल का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य योग शिक्षक स्नेहलता, प्रवीण नागर, अनु गुप्ता तथा पारूल, नेहा, अल्का, मीनू, सीमा, गुंजन, पूजा मित्तल, पूजा नागपाल सहित महिला पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि योग शक्ति समिति पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
.jpg)



0 टिप्पणियाँ