हरियाणा : हरियाणा पुलिस ने तेलंगाना में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे चार आतंकवादियों को किया है गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से 3 आईईडी एक पिस्टल, 31 कारतूस 1.31 लाख रुपये नकद और 6 मोबाइल फोन बरामद किये गये है हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है
चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिनके इरादे तेलंगाना में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के थे गिरफ्तार किए गए चारों आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं इनके पास से 3 आईईडी एक पिस्टल 31कारतूस 1.31 लाख रुपये नकद और 6 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी गृहमंत्री में बताया कि पाकिस्तान से आतंकवादियों को ड्रोन के जरिये विस्फोटकों की सप्लाई होती थी इस बार विस्फोटकों को तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद क्षेत्र में डिलीवरी देने के लिए कहां गया था
करनाल में हुई 4 आतंकवादियों की गिरफ्तारी
इसी दौरान करनाल से इन चार आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार किए गए सभी आतंकवादी पंजाब के रहने वाले हैं समाचार पत्रों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए चारों आतंकियों में तीन आतंकवादी फिरोजपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक लुधियाना का है इन लोगों के खिलाफ मधुबन पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है एसीपी इंद्री को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है
पाकिस्तान से ऐप के जरिये भेजी जा रही थी लोकेशन
करनाल के एसपी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा ने इन चारों आतंकवादियों को इस विस्फोटक सामग्री को तेलंगाना में डिलीवरी करने के लिए कहा गया था पाकिस्तान से ऐप के जरिये इन्हें डिलीवरी की लोकेशन भेजी जा रही थी ये लोग विस्फोटकों को एक कंटेनर डालकर लेकर जा रहे थे पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आतंकी का कई जगह इस विस्फोटक के जरिए किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे
Haryana | The accused were taking the current consignment of explosives to a place near Nanded from Ferozepur, Punjab. FIR registered under Explosive Substances Act & UAPA. 1 country-made pistol, 31 live cartridges and three containers with explosives recovered: SP Karnal pic.twitter.com/AguEAl02KF
— ANI (@ANI) May 5, 2022

0 टिप्पणियाँ