हरियाणा समाचार : ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने एसएफजे (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत लाने की मांग की

गुड़गांव के डीसी ऑफिस पर झंडा फहराने की दी धमकी दी थी गुरपतवंत पन्नू ने ,1993 में नई दिल्ली के रायसीना रोड स्थित युवा कांग्रेस के पूर्व नेता बिट्टा कांग्रेस के मुख्यालय पर उग्रवादियों द्वारा किए गए बम  धमाके में बुरी तरह घायल हो गए थे

गुड़गांव : ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने खालिस्तान समर्थित सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत लाए जाने की मांग की है गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 36 वें खालिस्तान घोषणा दिवस के मौके पर गुड़गांव से अंबाला तक सभी संभागीय आयुक्त के कार्यालयों पर (SFJ) एसएफजे का झंडा फहराने की धमकी दी है. एमएस बिट्टा ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा के दूसरे दिन (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को पाकिस्तान और चीन का एजेंट बताया और से भारत वापस लाए जाने की मांग की

एमएस बिट्टा ने एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार से एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है  बिट्टा ने (SFJ) एसएफजे प्रमुख को खालिस्तान के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी. उन्होंने जोर देकर कहा कि वह मीडिया के सामने पन्नू को चुनौती दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि खालिस्तान के गठन का प्रतिबंधित संगठन का सपना कभी पूरा नहीं होगा.इस दौरान उन्होंने पन्नू को पाकिस्तान और चीन का एजेंट बताया

एसएफजे (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर गुड़गांव से अंबाला तक के डीसी ऑफिस पर झंडा फहराने की धमकी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है पन्नू के इस शेयर पर एमएस बिट्टा ने कहा कि हम उनके सोशल मीडिया आतंकवाद को कभी स्वीकार नहीं करेंगे युवा कांग्रेस के पूर्व नेता बिट्टा 1993 में नई दिल्ली के रायसीना रोड स्थित युवा कांग्रेस के मुख्यालय पर खालिस्तानी उग्रवादियों द्वारा किए गए बम धमाके में  बुरी तरह से घायल हो गए थे.

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने अपने बयान में कहा कि किसान आंदोलन अपना रास्ता भटक गया था और पन्नू जैसे लोगों ने उसका फायदा उठाते हुए तिरंगे का अपमान करने की हिमाकत की उन्होंने कहा कि अब वे हरियाणा में खालिस्तानी झंडा लगाने की धमकी दे रहे हैं  लेकिन उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा बिट्टा ने इस दौरान संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ