राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - अनु. जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति संयुक्त अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की मीटिंग में जिला कार्यकारिणी का विस्तार परमजीत सिंह जिला महामंत्री, अरविंद चौहान जिला कोषाध्यक्ष तथा सुरेश लोट तहसील अध्यक्ष व जगमोहन तहसील सचिव नियुक्त

इस पर समस्त सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमालायें पहनाकर अभिनंदन-सम्मान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन एवं अधिकारियों-कर्मचारियों व आमजन के हित में कार्य करने का विश्वास दिलाया।

श्रीगंगानगर : अनु. जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति संयुक्त अधिकारी-कर्मचारी महासंघ द्वारा मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आज 1 मई, रविवार को बीरबल चौक के समीप स्थित जीनगर धर्मशाला में रमेश बंसल की अध्यक्षता में बैठक का आयेजन किया गया। बैठक में अधिकारियों-कर्मचरियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा मजदूर वर्ग को सच्चा कर्मयोगी बताया गया। 

इस बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश नागर द्वारा सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए परमजीत सिंह को जिला महामंत्री तथा अरविंद चौहान को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया एवं सुरेश लोट को श्रीगंगानगर तहसील अध्यक्ष व जगमोहन को तहसील सचिव नियुक्त किया गया। इस पर समस्त सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमालायें पहनाकर अभिनंदन-सम्मान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन एवं अधिकारियों-कर्मचारियों व आमजन के हित में कार्य करने का विश्वास दिलाया। जिलाध्यक्ष सुरेश नागर ने कहा कि शीघ्र ही जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश नागर, लाल सिंह मट्टू, रमेश बंसल, अमर सिंह, परमजीत सिंह मट्टू, सत्यनारायण नागवंशी, सुरेश कुमार लोट, धीरज सैन, मोहनलाल, जगमोहन नायक, अजीत गिरी, अरविंद कुमार चौहान, राजेश कुमार, कस्तुरी लाल, रामकेश मीणा, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ