राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - अंकुर मिगलानी को गिदड़ व खुराना सहित समाज के अनेक बड़े परिवारों का मिला खुला समर्थन

एल ब्लॉक व सेतिया फार्म की जनसभा में मगलानी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

श्रीगंगानगर। अरोड़वंश ट्रस्ट अध्यक्ष पद के शिक्षित, युवा, मिलनसार, ईमानदार व मृदृभाषी उम्मीदवार अंकुर मगलानी को समाज के अनेक बड़े व संयुक्त परिवारों का लगातार समर्थन मिल रहा है, जिससे मगलानी के समर्थकों की फौज दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। अब पूरी तरह से माहौल अंकुर मगलानी के पक्ष में बन गए गया है। इसी कड़ी में एल ब्लॉक से गिदड़ परिवार व सेतिया फार्म से खुराना परिवार का मगलानी को खुला समर्थन मिला।

एल ब्लॉक निवासी प्रदीप गिदड़ परिवार की ओर से यहां जनसभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें गिदड़ परिवार सहित समाज के अनेक परिवारों ने अंकुर मगलानी को खुला समर्थन देते हुए आश्वस्त किया कि वे आने वाली 23 मई को पतंग के निशान पर ही मोहर लगाकर विजयी बनायेंगे। साथ ही उपस्थित सभी अरोड़वंश समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि यह बदलाव की आंधी है। मूलचंद गेरा तो उसी पुरानी कार्यकारिणी के साथ हो गए, लेकिन अंकुर मगलानी ही ऐसे उम्मीदवार है, जो सच की बात पर अड़े हुए है। इसलिए पूरे समाज का समर्थन उन्हें है। इस मौके पर प्रदीप अरोड़ा, राजेन्द्र कुक्कड़, रमेश बाघला, सन्नी नागपाल, जगदीश नागपाल, रवि चुघ, वीरेन्द्र राजपाल, नरेश सेतिया, मनोज नागपाल, सन्नी चावला, भारतभूषण खुंगर सहित बड़ी संख्या में मगलानी समर्थक उपस्थित थे।

इसी तर सेतिया फार्म मंगतराम खुराना परिवार की ओर से अंकुर मगलानी को खुला समर्थन दिया गया। सभी ने एकजुट होकर अंकुर मगलानी का सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सेतिया कॉलोनी के क्षेत्र अरोड़ा समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान मिड्ढा परिवार ने भी मगलानी को समर्थन दिया।

 







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ