राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर -जो आदमी अपने मां-बाप का ना हुआ, वो भाई का क्या होगा , संजय मगलानी - पूरा मगलानी परिवार एकजुट-चुनाव सरकारी आईडी से करवाये जायें: अंकुर मगलानी

श्रीगंगानगर। अरोड़वंश ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के शिक्षित, युवा, मिलनसार, जुबान के धनी एवं कर्मठ प्रत्याशी अंकुर मगलानी के चाचा संजय मगलानी का कहना है कि जो व्यक्ति अपने मां-बाप का नहीं हुआ, वह अपने चचेरे भाई का क्या होगा? यह बात उन्होंने अपने ही पुत्र विजित मगलानी के लिये कही। मंगलवार को होटल प्रतीक प्लाजा में एक प्रेस कॉंफ्रेंस में समूचा मगलानी परिवार एकजुट नजर आया। 

परिवार के वरिष्ठ सदस्य रोशनलाल मगलानी, सतीश मगलानी, आशीष मगलानी, श्रीमती कंचन एवं श्रीमती सुशील मगलानी सहित पूरे परिवार की बहुएं, बेटियां सभी एक मंच पर उपस्थित थीं। सभी ने एक स्वर में अंकुर मगलानी का समर्थन करने व परिवार के एकजुट होने की बात कही। संजय मगलानी ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे विजित मगलानी को बहुत पहले ही बेदखल कर रखा है और उसका हमसे कोई लेना-देना नहीें है। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी मूलचंद गेरा व उनकी टीम पर आरोप लगाया कि वे चुनाव को घटिया स्तर पर ले जा रहे हैं, जो कि मूलचंद गेरा को शोभा नहीं देता। वैसे तो मूलचंद गेरा ट्रस्ट का अध्यक्ष बनने की सोच रहे हैं, 

लेकिन उनकी सोच अरोड़वंश परिवारों को तोडऩे की है। हर परिवार में आपसी मनमुटाव या नोक-झोक होती रहती है, लेकिन उसे मूलचंद गेरा द्वारा इतना तूल देना बेहद शर्मनाक बात है। सिर्फ अध्यक्षी की चाह में मूलचंद गेरा तो इंसानियत ही भूल गए है। अगर गलती से कभी गेरा अध्यक्ष बन भी गए तो वे अरोड़ा समाज के परिवारों को कैसे जोड़ेेंगे यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। अरोड़वंश ट्रस्ट अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे वाले किसी उम्मीदवार द्वारा इस तरह समाज के किसी परिवार में इतनी दखलअंदाजी करना किसी भी सूरत में ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मूलचंद गेरा चाहे कितने भी हथकंड़े अपना ले लेकिन मगलानी परिवार ने भी कमर कस रखी है कि वे अंकुर मगलानी को चुनाव जिता कर ही दम लेंगे। इस मौके पर अंकुर मगलानी ने माला पहना कर परिवार के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। 

अंकुर ने अपने बयान में कहा कि चुनाव सरकारी आईडी से होना चाहिये और डबल वोटों, मृत वोटों को हटा कर वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण भी किया जाना चाहिये। अंकुर ने समाज के लोगों से अपील की कि चुनाव वाले दिन सोमवार 23 मई को एक दिन का अवकाश रखें ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके। उधर, शहर के अरोड़वंश समाज के अनेक मौजिज लोगों ने मूलचंद गेरा द्वारा मगलानी परिवार में फूट डालने के कृत्य की कड़े शब्दों में भत्र्सना की। मंच संचालन व्यापारी नेता नरेश सेतिया ने किया। इस मौके पर मगलानी परिवार के वरिष्ठ सदस्य रोशनलाल मगलानी, सतीश मगलानी, संजय मगलानी, श्रीमती कंचन मगलानी, श्रीमती सुशील मगलानी, हरीश मगलानी, आशीष मगलानी, श्रीमती रश्मि मगलानी, गुरप्रीत मगलानी, वरूण मगलानी, अमित मगलानी, अभिनव मगलानी, पूजा मगलानी, मीनू मगलानी, नेहा मगलानी, प्रतिमा मगलानी, रिद्धिमा, प्रीती, प्रियंका, रेहान मगलानी, अरित मगलानी, विरोनिका मगलानी, विवान मगलानी, कनव मगलानी तथा शौर्यवीर सहित पूरा मगलानी परिवार एक मंच पर उपस्थित था।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ