श्रीगंगानगर। अरोड़वंश ट्रस्ट अध्यक्ष पद के संघर्षशील, शिक्षित, युवा, मिलनसार व बात के धनी उम्मीदवार अंकुर मगलानी को मंगलवार को अरोड़ा समाज के अधिवक्ताओं ने खुला समर्थन दिया, जिसके साथ ही अंकुर मगलानी की स्थिति और भी मजबूत हो गई। अब पूरी तरह से माहौल अंकुर मगलानी के पक्ष में बन गया है। मंगलवार दोपहर को भीषण गर्मी की परवाह किये बिना अंकुर मगलानी अपने सैकड़ों समर्थको के साथ जैसे ही कोर्ट परिसर में पहुंचे तो समाज के अधिवक्ताओं ने मगलानी को फूल-मालाओं से लाद दिया और पूरा कोर्ट परिसर अंकुर मगलानी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
इस दौरान अंकुर मगलानी ने अधिवक्ताओं के चैम्बर-टू-चैम्बर पहुंचकर जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता व बार संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय मेहता, ओम रावल, पूर्व उपाध्यक्ष विजय चावला, पूर्व उपाध्यक्ष राकेश मिड्ढा, भारतभूषण नागपाल, नरेश गाबा, गुलशन कुमार, दीपक सेतिया, अरमान सेतिया, पूर्व अध्यक्ष राजन कुक्कड़, राजेश लूणा, गुरमीत टक्कर, एड. सन्नी नागपाल, ओमप्रकाश छाबड़ा, मनोहरलाल मिड़्ढा, हरबंस मिगलानी, राजकुमार नागपाल, जितेन्द्र डांगरी, अभय कालड़ा, अमित छाबड़ा, सुभाष मिड्ढा, राजेश गुम्बर, सुरेन्द्र मेहन्दीरत्ता, सुमित नागपाल, सुरेश धमीजा, गोपाल कपूर, नोटेरी अनिल कालड़ा, ओमप्रकाश खुराना, नोटेरी ओमप्रकाश कालड़ा, महावीर मिड्ढा सहित बड़ी संख्या में अरोड़ा समाज के अधिवक्ताओं ने अंकुर मगलानी को खुला समर्थन देेते हुए विश्वास दिलाया कि वे आने वाली 23 मई को चुनाव चिह्न पतंग पर मोहर लगाकर अंकुर मगलानी को विजयी बनायेंगे।
इस अवसर पर अंकुर मगलानी के समर्थक व समाज के वरिष्ठ सदस्य जोगेन्द्र बजाज, पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर के पुत्र पंजाबी महासभा के अध्यक्ष वीरेन्द्र राजपाल, पूर्व अध्यक्ष रमेश मक्कड़, प्रेम चुघ, नरेश सेतिया, सोनू अनेजा, रवि चुघ, नरेन्द्र सेतिया, काला वधवा, पंकज धींगड़ा, रवि फूटेला, अमित फुटेला, अजय मेहता, मनजीत लूणा, गोपी नागपाल, अमर सचदेवा, अमित छाबड़ा, नीरज कटारिया, नीरज ठकराल, काली डोडा, संदीप खुराना, भूपेन्द्र बजाज, अमित वधवा, मुकेश मिड्ढा, मनोहरलाल सेतिया सहित बड़ी संख्या में अंकुर मगलानी के समर्थक उपस्थित थे।




0 टिप्पणियाँ