दिल्ली समाचार : मौसम - गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद, दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली समाचार : अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. आईएमडी ( IMD ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली  हरियाणा पंजाब और यूपी सहित  देश के ज्यादातर हिस्सों में बीते दो तीन हफ्ते से  चल रही हीटवेव अब समा​प्त हो गई है पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है आने वाले  6 7 दिनों तक तापमान में वृद्धि नहीं होगी  उत्तर पश्चिम भारत में येलो अलर्ट है यहां गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं राजधानी दिल्ली में 3 मई को बारिश का पूर्वानुमान है अगले तीन दिनों के दौरान उत्‍तर पश्चिम और पूर्वी भारत के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है


इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा था कि मध्‍य भारत के तापमान में ज्‍यादा बदलाव नहीं होगा. दिल्‍ली-एनसीआर में अगले 6 दिन तक पारा ना चढ़ने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है



मौसम पर नजर रखने वाली प्राइवेट  एजेंसी स्काईमेट के वॉइस प्रेजिडेंट मेहलावत ने भी बताया कि दिल्ली और उसके साथ लगते इलाकों में 3 से 4 दिन तक हल्की बारिश होने का अनुमान है एक-दो दिन में धूल भरी आंधी चलने के भी आसार नजर आ रहे हैं मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और पूर्वी हवाओं ने दस्तक दे दी है जिससे गर्मी  से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है 5 मई को भी हल्की बारिश हो सकती है और इसी दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान लगाया जा रहा है उत्तर पश्चिम भारत में तापमान की बात करें तो अगले कुछ दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान बना रहने की संभावना है




 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ