राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - जन कल्याण समन्वय समिति के रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान तपोवन ब्लड बैंक में लगाया शिविर, दोपहर एक बजे तक 100 यूनिट का लक्ष्य

इसमें समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ- साथ विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों व उनके परिजनों व आमजन ने रक्तदान किया।

श्रीगंगानगर : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जन कल्याण समन्वय समिति, वृत श्रीगंगानगर के तत्वावधान में सोमवार को तपोवन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ- साथ विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों व उनके परिजनों व आमजन ने रक्तदान किया।


समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं अधीक्षण अभियंता (बजट, पीएचईडी जयपुर) बलराम शर्मा ने बताया कि इस शिविर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत श्रीगंगानगर के अधिकारियों- कर्मचारियों ने भाग लिया। सुबह आठ बजे शिविर शुरू हुआ था और साढ़े दस बजे तक 50 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों से भी कर्मचारियों- अधिकारियों के आने का क्रम जारी था। शिविर में दोपहर एक बजे तक समिति का लक्ष्य सौ से अधिक यूनिट रक्दान करने का है। उल्लेखनीय है कि जन कल्याण समन्वय समिति की ओर से समय- समय पर सामाजिक सरोकारों की दिशा में समाजसेवा के कार्य सम्पन्न किए जाते हैं। 


समिति की ओर से समय- समय पर ऐसे समाजसेवा के कार्यों की कड़ी में ही यह रक्तदान शिविर लगाया गया। कोरोनाकाल के दौरान कई जरुरतमंदों की सहायता भी समिति के माध्यम से की गई थी। समिति के इन समाजसेवा के कार्यों की बदौलत प्रशासनिक स्तर पर भी कई बार समिति को सम्मानित भी किया जा चुका













एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ