राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - मातृ शक्ति सम्मान समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया जाएगा आज सम्मानित ‘शो योर टैलेंट’ में प्रतिभागियों ने अपने कौशल से किया मंत्रमुग्ध संगीत संध्या का भी होगा आयोजन

मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू गर्ग तथा श्रीमती शिखा जैन द्वारा मां शारदा तथा विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की मूर्तियों को माल्यार्पण कर तथा तिलक वंदन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू गर्ग तथा श्रीमती शिखा जैन को विद्यालय प्रिंसीपल श्रीमती ममता अरोड़ा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

श्रीगंगानगर : मातृ दिवस सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 8 मई, रविवार को सांय 6 से 8.30 बजे तक अग्रसेन नगर स्थित श्री आत्मवल्लभ जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर हर वर्ष की तरह रफियन ग्रुप द्वारा मोहम्मद रफी की याद में एक संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। श्री आत्मवल्लभ जैन पब्लिक स्कूल द्वारा मातृ दिवस सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में आज मातृ शक्ति की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ‘शो योर टेलेंट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने हैरतअंगेज टैलेंट से खूब दाद बटोरी।


विद्यालय कॉर्डिनेटर मुकेश सेठी ने बताया कि मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू गर्ग तथा श्रीमती शिखा जैन द्वारा मां शारदा तथा विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की मूर्तियों को माल्यार्पण कर तथा तिलक वंदन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। प्रतिभागियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस मौके पर महिलाओं ने भजन गाकर सारा वातावरण भक्तिमय बना दिया। साथ ही ढोलकी वादन तथा भजन गायन से माहौल बहुत ही आनंदमय हो गया। महिलाओं ने मेहंदी, कविता वाचन, ब्राइडल मेकअप, कॉमेडी, नेल आर्ट इत्यादि क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कौशल से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक महिला एकता मंच की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गर्ग ने प्रतिभागियों से अत्यंत ज्ञानवद्र्धक व मनोरंजक प्रश्न पूछे तथा सही जवाब देने वाली महिलाओं को हाथों हाथ पुरस्कृत भी किया गया। श्रीमती मंजू गर्ग के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा महिलाओं को मनोरंजक खेल खिलाए गए, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। मातृ दिवस सप्ताह प्रतियोगिता प्रभारी बबीता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता की सभी प्रतिभागियों ने मुक्तकंठ से सराहना की तथा विद्यालय द्वारा किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में दिए जा रहे योगदान के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय प्रिंसीपल श्रीमती ममता अरोड़़ा व विद्यालय स्टाफ को साधुवाद दिया। इस मौके पर गर्मियों को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के प्रति दया भाव रखते हुए प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार द्वारा परिंडे वितरित किए गए तथा नियमित जल भरने का संकल्प दिलाया गया।


मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू गर्ग तथा श्रीमती शिखा जैन को विद्यालय प्रिंसीपल श्रीमती ममता अरोड़ा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा अतिथियों सहित सभी प्रतिभागियों व विद्यालय स्टाफ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 8 मई, रविवार सांय 6 से 8 बजे तक विद्यालय प्रांगण में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह में मातृ दिवस सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम की घोषणा की जाएगी तथा समस्त विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ सांय 6 से 7 बजे तक कार्यक्रम में आने वाले समस्त आगंतुकों को भी लक्की कूपन दिया जाएगा तथा ड्रा निकालकर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने समस्त महिलाओं से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ