पंजाब समाचार : भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की परेशानी बढ़ी मोहाली कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर सियासी चर्चाओं  दौर चल रहा है. बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर एक ओर जहां कई तरह के सवाल उठ रहे है, वहीं दूसरी ओर तेजिंदर सिंह बग्गा की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही 

पंजाब समाचार : इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के एक नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक हलके में चर्चाओं का दौर चल रहा है तेजिंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बहुत से सवाल भी खड़े हुए हैं और दूसरी ओर तेजिंदर बग्गा की मुश्किलें भी कम होने का नाम नहीं ले रही क्योंकि तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का वारंट मोहाली कोर्ट ने शनिवार को जारी कर दिया


ये निर्देश मोहाली कोर्ट ने पुलिस को दिया 

मोहाली कोर्ट की तरफ से जारी तेजिंदर सिंह बग्गा के गिरफ्तारी वारंट में कहा गया है कि बग्गा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाए  कोर्ट ने पुलिस को बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है. इन सबके बीच, दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा द्वारा अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह उनके लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम करेगी

गिरफ्तारी पर  पंजाब और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने 

बता दें कि  पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को तेजिंदर सिंह बग्गा को उनके दिल्ली स्थित निवास से गिरफ्तार किया  गया था. तेजिंदर की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने दिखाई दे रही थी दरअसल, पंजाब पुलिस जब बग्गा को गिरफ्तार करके मोहाली जा रही थी तो हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस की  गाड़ी को रोक लिया और वहां से उन्हें  पीपली पुलिस थाना में ले जाया गया उसके बाद दिल्ली पुलिस ने कुरुक्षेत्र से बग्गा को अपनी हिरासत में ले लिया


यह है पूरा मामला

दिल्ली पुलिस के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा को  मोहाली में पिछले महीने उनके खिलाफ दर्ज मामले के संबंध में गिरफ्तार किया था उन्हें शुक्रवार देर रात मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया तेजिंदर सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल बग्गा ने बताया कि उनका बेटा तेजिंदर सिंह बग्गा अपने समर्थकों के साथ देर रात करीब एक बजे घर वापस आया था


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ