राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - श्री अरोड़वंश वैलफेयर सोसायटी द्वारा श्री अरूट जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में गौ सेवा की गई , श्री अरूट जी महाराज की जयंती पर तीन दिवसीय महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रम होंगे आयोजित

श्रीगंगानगर : श्री अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी श्रीगंगानगर द्वारा श्री अरुट जी महाराज की जयंती पर तीन दिवसीय महोत्सव के तहत अनेक सेवा कार्यों द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती महोत्सव कार्यक्रमों का आगाज करते हुए आज 28 मई, शनिवार को श्री राधा-कृष्ण गौशाला में गौवंश की सेवा की गई तथा उन्हें हरा चारा व गुड़ खिलाकर अरोड़वंश समाज सहित समस्त विश्व के नागरिकों के लिए अमन-चैन की कामना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोहरलाल चावला, सचिव राजपाल पपनेजा, कोषाध्यक्ष मुरालीलाल गक्खड़, मनीराम सेतिया, जगदीश  सिडाना, डॉ. श्यामलाल कुक्कड़, जसवंत छाबड़ा, कृष्ण गुनेजा, महेंद्र धीगड़ा, डॉ. प्रिंस, श्रीमती राजरानी चावला सहित श्री अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।


इस मौके पर उपाध्यक्ष मनीराम सेतिया ने अरोड़ा समाज के उत्थान का गौरवमयी इतिहास बताते हुए कहा कि अरोड़वंश ईमानदार व मेहनती कौम है, जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाती, बल्कि मेहनत पर विश्वास रखती है।अध्यक्ष मनोहर चावला ने कहा कि गौ सेवा एवं जरूरतमंद मानव की सेवा ही सच्ची सेवा है। सचिव राजपाल पपनेजा ने समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों व अरोड़वंश समाज से मिल-जुलकर श्री अरूट जी महाराज की जयंती कार्यक्रमों से धूमधाम से मनाने तथा सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. श्याम लाल कुक्कड़ ने आज गौ सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


सचिव राजपाल पपनेजा ने बताया कि श्री अरूट जी महाराज जयंती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत 29 मई, रविवार को सांय 6.30 से 7.00 तक राजकीय जिला चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों को दुध व बिस्कुट वितरित किए जाएंगे। श्री अरूट जी महाराज की जयंती पर 30 मई, सोमवार को प्रात: 8 से 9 बजे तक पुरानी आबादी स्थित श्री कृष्णा मंदिर में अमृतवाणी का पाठ किया जाएगा, तत्पश्चात् प्रात: 9 बजे से मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों को ठण्डा मीठा शर्बत व जलजीरा पिलाया जाएगा। श्री अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी श्रीगंगानगर द्वारा द्वारा समस्त अरोड़वंश समाज से इस दिन सांयकाल को अपने-अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों व संस्थानों पर दीप जलाकर एवं लडिय़ा व लाईटों की जगमग रोशनी करके प्रवर्तक श्री अरूट जी महाराज की जयंती को हर्षोल्लास से श्रद्धापूर्वक मनाने तथा सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेकर समाज की एकता का परिचय देने का आह्वान किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ