राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - भारत विकास परिषद् प्रताप शाखा की नई कार्यकारणी का दायित्वग्रहण एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न

मंचासीन सभी अतिथियों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात् अध्यक्ष सुभाष धींगड़ा ने मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा को अपर्णा पहना कर स्वागत  किया और अपने स्वागत अभिभाषण में सभी सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट किया

श्रीगंगारनगर : भारत विकास परिषद प्रताप शाखा श्रीगंगारनगर की नई कार्यकारिणी का दायित्वग्रहण एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह हनुमानगढ़ रोड अंधविद्यालय के समीप स्थित पैलेस में हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मंचासीन कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा एवं पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तथा वंदेमातरम् गान सचिव ताराचंद खत्री द्वारा सामूहिक रुप से करवाया गया। मंचासीन सभी अतिथियों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात् अध्यक्ष सुभाष धींगड़ा ने मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा को अपर्णा पहना कर स्वागत  किया और अपने स्वागत अभिभाषण में सभी सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट किया और कहा कि हमें जो भी सेवा कार्य मिले पूरी लगन एवं शिद्दत से किए गए।




भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा अध्यक्षा श्रीमती मंजू गर्ग एवं मुख्य शाखा से पधारे सदस्यों को भी अपर्णा पहनाकर सम्मान किया गया। वित्तीय प्रतिवेदन कोषाध्यक्ष सुशील बांठिया जी द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा शाखा प्रतिवेदन सचिव ताराचंद खत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें वर्षभर में किए गए सभी सेवा, संस्कार, सहयोग आदि के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा ने अपने अपने उदबोधन में कहा कि हमें परिषद् के पांच सूत्र सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण के अनुसार कार्य करने हैं। आपने कार्यक्रम में निमंत्रित करने पर प्रताप शाखा का धन्यवाद ज्ञापित किया और शानदार कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को साधुवाद दिया। मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया एवं नई कार्यकारणी को पद व दायित्व की शपथ दिलाई गई तथा ताराचंद खत्री को राजस्थान उत्तर प्रांत का जिला समन्वयक बनाने पर अभिनंदन-सम्मान किया गया।  


इस मौके पर सात नए विकास मित्र बने सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा को सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष तरसेम चंद तायल एवं सचिव रवि सोनी ने अपने अभिभाषण में नई जिम्मेवारी सौंपने के लिए समस्त सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि परिषद् के कार्य निर्बाध गति से जारी रहेंगे।


इस अवसर पर 30 अप्रैल, 2022 तक वार्षिक शुल्क जमा करवाने वाले सदस्यों के नामो की पर्चियां मौके पर उपस्थित तीन बच्चों द्वारा निकाल कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मनित किया गया। राजस्थान उत्तर प्रांत बीकानेर द्वारा शाखा को दिए सम्मान प्रतीक के साथ सभी सदस्यों की सामूहिक फोटो खिंचवाकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के अंत में सचिव ताराचंद खत्री ने कहा कि हम अपने पद दायित्व से जरूर मुक्त हुए हैं, मगर आपका हमारा साथ तो हमेशा बना रहेगा और मिल कर शाखा के कार्य करते रहेंगे। उन्होंने मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा को कार्यक्रम में सपत्नी पधारने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान पश्चात् कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम के पश्चात् अतिथियों तथा पदाधिकारियों व सदस्यों ने सामूहिक सहभोज का आनन्द लिया। इस मौके पर बच्चों ने फ्लोर डांस कर व गेम्स में हिस्सा लेकर तथा सेल्फी प्वाइंट पर अपने परिवार सहित फोटो खिंचवा कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर गण्यमान्य अतिथियों सहित भारत विकास परिषद पदाधिकारी एवं सदस्य सपरिवार उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ