राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र की बैठक सम्पन्न कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह : चन्द्रशेखर गौड़

जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, मण्डल प्रभारी महेंद्र सिंह सोढी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ ने कार्यक्रम की जानकारी दी तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा 10 मई, मंगलवार को सूरतगढ़ में विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे

श्रीगंगानगर : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के 10 व 11 मई को श्रीगंगानगर दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र की बैठक जवाहरनगर स्थित परमादेवी भवन में मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह सोढ़ी, वरिष्ठ नेता शिव स्वामी, जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढिय़ा, जिला उपाध्यक्ष श्याम धारीवाल, पूर्व विधायक ओपी महेंद्रा आदि मंचासीन थे। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के श्रीगंगानगर दौरे की तैयारियों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। 


बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, मण्डल प्रभारी महेंद्र सिंह सोढी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ ने कार्यक्रम की जानकारी दी तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा 10 मई, मंगलवार को सूरतगढ़ में विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे तथा 11 मई, बुधवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला कार्यालय का उदघाटन करेंगे, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। इस अवसर पर कपिल सिंधी, साहिल सोनी, सन्नी गौरी, अनिल चाचाण ‘नीलू’, पार्षद प्रियंक भाटी, अशोक मुंजराल, ओमप्रकाश गंगानगर, विक्रम पुरी, शरद अग्रवाल, शंकर गुर्जर गौड़, उमाशंकर, युधिष्ठिर, जसवीर सिंह, महेश जोशी, जतिन गोयल, प्रमोद हिन्दुत्व, चन्द्रप्रकाश, चन्दन सोनी, राजेश आहुजा, सुभाष गहलोत, आशुतोष गहलोत, रणजीत मुडोतिया सहित भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ