महाराष्ट्र : मुंबई - महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे के अयोध्या जाने को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है मुंबई के लालबाग इलाके में मनसे ने एक पोस्टर लगाया है पोस्टर में लिखा है कि अगर कोई राज ठाकरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो पूरा महाराष्ट्र गुस्से में उठ खड़ा होगा दरअसल उत्तरप्रदेश में बीजेपी सांसद और महाराष्ट्र में कुछ नेताओं ने राज ठाकरे के उत्तरप्रदेश दौरे से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगने को कहा है वहीं यूपी में कुछ जगहों पर राज ठाकरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है इसको लेकर मनसे ने गुरुवार को पलटवार किया है।
हाल ही में यूपी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पांच जून को मनसे प्रमुख राज ठाकरे की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा का विरोध किया था और चेतावनी दी कि जब तक वह उत्तर भारतीयों को अपमानित’ करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे तब तक उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी दरअसल मनसे ने मराठी मानुस का समर्थन करते हुए 2008 में एक आंदोलन शुरू किया था जिस दौरान रेलवे परीक्षा देने के लिए मुंबई के कल्याण पहुंचे उत्तर भारत के उम्मीदवारों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी बीजेपी सांसद इसी मामले को लेकर राज ठाकरे से माफी की मांग कर रहे हैं।
मनसे ने मुंबई के लालबाग इलाके में एक पोस्टर लगाया है पोस्टर में लिखा है कि अगर कोई राज ठाकरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो पूरा महाराष्ट्र गुस्से में उठ खड़ा होगा दरअसल उत्तरप्रदेश मैं भारतीय जनता पार्टी के सांसद और महाराष्ट्र में कुछ नेताओं ने राज ठाकरे के उत्तरप्रदेश दौरे पर आने से पहले उत्तरप्रदेश के लोगों से माफी मांगने को कहा है दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI-A) के राष्ट्रीय प्रमुख रामदास अठावले ने महराष्ट्र नवनिर्माण सेना ,मनसे,अध्यक्ष राज ठाकरे से अगले महीने उत्तर प्रदेश में अयोध्या जाने से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगने को कहा है।
Correction| MNS puts up a poster in Lalbaug area of Mumbai. The poster reads, "If anyone tries to harm Raj Thackeray, entire Maharashtra will rise up in anger"
— ANI (@ANI) May 19, 2022
This comes in wake of protests against Raj Thackeray for his Ayodhya visit.
(Earlier tweet had a translation error) pic.twitter.com/J7hhZV0Y9W

0 टिप्पणियाँ