प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई ईडी ने IAS पूजा सिंघल के आवास के अलावा रांची के विभिन्न ठिकानों सहित 20 से अधिक जगहों पर एक साथ छापेमारी की इसमें ईडी ने 19.31 करोड़ की रुपये नकद बरामद किए है प्रवर्तन निदेशालय द्वारा यह छापेमारी मनरेगा कोष में कथित गबन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है
झारखंड समाचार : प्रवर्तन निदेशालय (E D) ने शुक्रवार की सुबह झारखंड के रांची और धनबाद सहित 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है. मनरेगा कोष में 18 करोड़ रुपये से अधिक के कथित गबन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में झारखंड खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के घर के अलावा कई अन्य ठिकानों पर भी निधि की टीम ने रेड की है जिसमें 19.31 करोड रुपए की नगदी भी बरामद हुई है
कार्यवाही में करोड़ रुपये की नगदी बरामद
ईडी के अधिकारी ने बताया कि रांची धनबाद समेत खूंटी दिल्ली जयपुर मुंबई सहित कई अन्य ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी ने एक साथ छापामारी की है झारखंड की राजधानी रांची में तैनात IAS अधिकारी पूजा सिंघल के निवास सहित कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई इस दौरान आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर छापेमारी कर 19.31 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है.
आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल सहित 25 अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर छापा
छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े 25 व्यक्तियों के ठिकाने पर भी छापामारी की कार्यवाही अमल में लाई गई इस दौरान 17 करोड़ बरामद किए गए है. बता दें कि रांची में स्थित पल्स हॉस्पिटल के अलावा पंचवटी रेसिडेंसी कांके रोड चांदनी चौक हरिओम टावर के साथ-साथ धनबाद के धनसार और सरायढेला तथा खूंटी क्षेत्र में भी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा छापेमारी की गयी है।
ED recovered Rs 19.31 crores of cash in the raids conducted today at several locations linked to IAS Pooja Singhal. It conducted raids at including Ranchi, Mumbai, Delhi, and Jaipur: Officials
— ANI (@ANI) May 6, 2022

0 टिप्पणियाँ