जम्मू कश्मीर समाचार : सांबा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल ( LOC ) के पास सुरंग मिलने से बीएसएफ में मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर बीएसएफ

सांबा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास बीएसएफ अधिकारियों को एक सुरंग  दिखाई दी यह  पूरा  इलाका पड़ोसी देश पाकिस्तान की सीमा से लगता हुआ है 


जम्मू कश्मीर : सांबा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के पास उस समय हड़कंप मच गया जब बीएसएफ अधिकारियों को इस इलाके में एक सुरंग होने की जानकारी मिली यह इलाका पड़ोसी  मुल्क पाकिस्तान की सीमा से  सटा हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही बीएसएफ अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीआरओ बीएसएफ जम्मू ने इस मामले पर कहा कि सांबा क्षेत्र में तारबंदी के  पास के एरिया में एक छोटा सा खुला एरिया मिला है जहां पर सुरंग होने का संदेह है उन्होंने  बताया कि कल सवेरे इस मामले में विस्तृत तलाशी  अभियान चलाया जाएगा


इसी सुरंग से हुई थी आतंकियों की घुसपैठ

सूत्रों से जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा की गई घुसपैठ इसी सुरंग से हुई थी  आपको बता दें कि जिस  जगह यह सुरंग मिली है वह स्थान भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा के काफी नजदीक है. ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि  पिछले कुछ दिनों से इलाके में आतंकियों की घुसपैठ इसी सुरंग के जरिए हुई हो सकती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ