राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - महिला अत्याचार के प्रकरणों में जागरूकता लाने हेतु ‘आवाज-2’ कार्यक्रम का आयोजन

श्रीगंगानगर : महिला अत्याचार/बलात्कार के प्रकरणों में जागरूकता लाने हेतु ‘आवाज-2’ (एक्शन अगेनस्ट वूमेन रिलेटड क्राईम एण्ड अवेयरनेस फॉर जस्टिस) कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत 3 ई छोटी में किया गया। पुलिस विभाग द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष राजेश नागर थे तथा अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि रजीराम सिगड़ व अमीलाल सिगड़ ने की। 



पुलिस विभाग के जवाहरनगर थाना एसएचओ बलवन्त, एचएम अनिल, एसआई धर्मवीर, कांस्टेबल सुमन, मुकेश मीणा, ग्राम पंचायत के चुनीलाल नायक, विनोद कायत, सुखदेव सोनी, वार्ड पंच अर्चना सोनी आदि का सराहनीय सहयोग रहा। मंच संचालन राजू घोड़ेला ने किया। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि कोई बच्चे को गलत तरीके से हाथ लगाता है तो यह लैंगिक अपराध कहलाता है। डायन-प्रताडऩा सम्बन्धी दण्ड आदि अपराधों के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई तथा महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की सूचना जिला कन्ट्रोल रूम एवं गरिमा हैल्पलाईन नम्बर पर देने के लिए जागरूक किया गया।


मुख्य अतिथि राजेश नागर ने कहा कि शिक्षा के द्वारा महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में कमी लाई जा सकती है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो अत्याचार करने वाले अपराधियों को कड़ी सजा दिलवा सकती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की तथा इसे महिलाओं के हित में अत्यन्त उपयोगी अभियान बताया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामवासी उपस्थित थे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ