ईद के दिन हुई हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू की अवधि को 6 मई की आधी रात तक बढ़ा दिया गया है जोधपुर के पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है
राजस्थान - जोधपुर में ईद के दिन हुई हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू की अवधि को 6 मई की आधी रात तक बढ़ा दिया गया है जोधपुर के पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है
राजस्थान के जोधपुर में ईद के दिन हुई हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू के अवधि को प्रशासन ने 6 मई की आधी रात तक बढ़ा दिया है यह जानकारी जोधपुर के पुलिस आयुक्त कार्यालय से दी गई है पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी किए आदेश में कहा गया कि मंगलवार 3 मई को लगाए गए कर्फ्यू की अवधि 6 मई की आधी रात तक बढ़ा दी गई है
जोधपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी इस आदेश में कहा गया है कि थाना उदयमंदिर के आंशिक क्षेत्र राई का बाग रोडवेज बस स्टैंड व राई का बाग रेलवे स्टेशन को छोड़कर शेष उदयमंदिर थाना क्षेत्र सदर कोतवाली सदर बाजार नागोरी गेट खांडाफलसा के सभी एरिया वह पश्चिम जिला के थाना प्रताप नगर प्रताप नगर सदर सूरसागर देवनगर सरदारपुरा के सभी क्षेत्रों में कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया गया है
कर्फ्यू के दौरान इन लोगों को रहेगी छूट
कर्फ्यू के दौरान विभिन्न विद्यालयों की परीक्षाओं/प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं परीक्षा कार्यालय के स्टाफ को आने जाने की छूट होगी
चिकित्सकीय आपातकाल चिकित्सा सेवा से संबंधित कर्मचारी , बैंक कर्मचारी ,न्यायिक सेवाओं से संबंधित पदाधिकारी/कर्मचारी एवं पत्रकार/मीडियाकर्मी द्वारा परिचय पत्र/दस्तावेज दिखाने पर आने-जाने की छूट होगी
समाचार पत्र वितरकों को समाचार पत्र के वितरण की अनुमति होगी.
अन्य किसी विशेष परिस्थितियों में बहुत जरूरी होने पर कर्फ्यू में आने जाने के लिए संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त एवं संबंधित थाना प्रभारी अनुमति प्रदान कर सकेंगे

0 टिप्पणियाँ