Tripura News : त्रिपुरा के 11वे मुख्यमंत्री बने माणिक साहा राजभवन में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

त्रिपुरा : त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री पद से  भारतीय जनता पार्टी के नेता बिप्लब कुमार देब के इस्तीफा देने के एक दिन बाद भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष माणिक साहा ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ लेने के बाद नए मुख्यमंत्री माणिक साहा  ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के विकास के मुद्दे को लेकर ही  त्रिपुरा राज्य में काम करेंगे उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लोगों की समस्याओं को हल करने के साथ-साथ राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही मुख्य मुद्दा होगा माणिक साहा ने कहा कि त्रिपुरा राज्य में भाजपा के लिए कोई राजनीतिक चुनौती नहीं है। बता दें कि देब के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद 69 वर्षीय डॉ माणिक साहा को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में  चुना गया माणिक साहा ने त्रिपुरा राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। 


माणिक साहा राज्यसभा सांसद भी हैं 

माणिक साहा जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा राज्य के 11वे मुख्यमंत्री के रूप में चुना है माणिक साहा राज्यसभा से पार्टी के सांसद भी हैं भाजपा अपने नए  मुख्यमंत्री से पूर्वोत्तर राज्य में बहुकोणीय मुकाबले के बीच विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत की ओर ले जाने की उम्मीद करेगी। इस बीच तृणमूल कांग्रेस भी एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है वहीं अचानक हुए इस राजनीतिक उठापटक से राज्य के लोग आश्चर्यचकित हैं।


कांग्रेस छोड़ 2016 में आए बीजेपी में 

माणिक साहा 2016 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे उन्हें 2020 में पार्टी प्रमुख बनाया गया और इस साल ही वे मार्च में राज्यसभा के लिए चुने गए दूसरी और पूर्व सीएम बन चुके बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा राज्य में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 25 साल के शासन को समाप्त करते हुए 2018 में त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ