चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होने से क्षेत्रवासी होंगे लाभान्वित
श्रीगंगानगर : अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़़ी जाति संयुक्त अधिकारी-कर्मचारी महासंघ श्रीगंगानगर द्वारा राजकीय
जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. बलदेव चौहान को राज्य सरकार द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीगंगानगर
का असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट नियुक्त करने पर आज राजस्थानी पगड़ी तथा फूलमालायें पहनाकर एवं बाबा साहेब
डॉ. भीमराव अम्बेडकर का भव्य चित्र भेंट कर अभिनंदन-सम्मान किया गया।
आज राजकीय जिला चिकित्सालय में पीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश नागर के नेतृत्व
में महामंत्री परमजीत सिंह मट्टु, तहसील अध्यक्ष सुरेश लोट, तहसील महामंत्री जगमोहन, चिकित्सा विभाग से
मदन सिरसवाल, पीएचईडी से सत्यनारायण नागवंशी, शिक्षक संघ अम्बेडकर से रघुवीर परिहार, कर्मचारी संघर्ष
समिति अध्यक्ष सीताराम, महिला विंग अध्यक्ष वीना लाडव, कर्मचारी महासंघ उपाध्यक्ष रमेश बंसल, डॉ. टेकचन्द,
डॉ. मनोज आसेरी, पेंशनर समाज नगर मंत्री लक्ष्मण नारायण सांखला, रिटायर्ड सेल टैक्स कर्मचारी श्रवण कुमार
आसेरी, पंचायत समिति लेखाधिकारी हेतराम ढालिया, अध्यापक भगवानदास, शिक्षक संघ अम्बेडकर से अध्यापक
अर्जुन सिंह गिल, प्रताप सिंह गिल, मोहनलाल, चिकित्सा विभाग से जगमीत कौर, बीएसएनएल से अजीत गिरी,
मुकेश फुलवारिया, अमर सिंह, मान सिंह राकेश, ओमप्रकाश गणेशगढिय़ा, प्रेमचंद भाटिया, मंजू पवार, शिवेन्द्रपाल
सिंह, संजय धीरज, दिनेश टाक, बीरबल राम, हरीनारायण, रवि भाटिया, भगवान दास, रमेश कुमार अध्यापक,
प्रेम भाटिया, धर्मेन्द्र मौर्य पार्षद भूप तालनियां, पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक ताराचंद सहित
पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट डॉ. बलदेव चौहान को राजस्थानी पगड़ी तथा
फूलमालायें पहनाकर सम्मानित करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार
होने से क्षेत्रवासी एवं मेडिकल स्टूडेंटस लाभान्वित होंगे।
ADD
अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़़ी जाति संयुक्त अधिकारी-कर्मचारी महासंघ श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष सुरेश नागर
द्वारा इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, विधायक
राजकुमार गौड़़ का आभार व्यक्त करते हुए, इसे जनहित में उचित निर्णय बताया गया। इस अवसर पर अनुसूचित
जाति/जनजाति/पिछड़़ी जाति संयुक्त अधिकारी-कर्मचारी महासंघ श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।




0 टिप्पणियाँ