मानसा पंजाब पुलिस को गायक सिद्धू मूसेवाला हत्‍या में सीसीटीवी फुटेज से मिले हत्यारों की पहचान के अहम सुराग , जल्द होगी गिरफ्तारी

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी हत्या करने वाले लोग कौन थे इसे लेकर  पंजाब पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं  पंजाब के आइजी पीके यादव ने  बताया कि कुछ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  मूसेवाला के हत्यारों की पहचान सामने आ रही है लेकिन इसे उजागर नहीं किया जा सकता जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी हो सकती है  




पंजाब के सुप्रसिद्ध सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ  कई अहम सुराग लगे है इसके बाद पुलिस ने छापेमारी  तेज कर दी है पुलिस द्वारा हमलावरों के  स्केच भी जारी किए जा सकते हैं 

पंजाब पुलिस को  इस हत्याकांड के बारे में जो जानकारी मिली है उस पर काम किया जा रहा है कुछ संदिग्धों के स्केच जारी किए जा सकते हैं पंजाब पुलिस के आईजी पीके यादव ने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य है कि हम जल्दी किसी नतीजे पर पहुंचे हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की जगहों से सीसीटीवी फुटेज ली थी इनकी जांच चल रही है कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है


अन्य पंजाबी गायक के मैनेजर का भी नाम

सिद्दू मूसे वाला हत्याकांड मामले में एक पंजाबी गायक के मैनेजर का नाम सामने आ रहा है पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुला सकती है छापेमारी लगातार जारी है पुलिस ने सोमवार को आठ लोगों को हिरासत में लिया था इनमें से छह को उत्तराखंड में पकड़ा गया था अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है मूसेवाला की रविवार को मानसा के 1 गांव जवाहरके में  हमलावरों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी।


मनप्रीत भाऊ के साथ अन्य आरोपियों को पांच दिन का रिमांड

उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार किए गए आरोपी मनप्रीत भाऊ और प्रोडक्शन वांरट पर मानसा लाए गए दो गैंगस्टरों को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया बठिंडा जेल से मनप्रीत मन्ना व फिरोजुपर जेल मन्ना संधू को प्रोडक्शन वारंट पर मानसा लाया गया है दोनों गैंगस्टरों पर पूर्व गैंगस्टर कुलवीर नरुआणा की हत्या का आरोप है मनप्रीत भाऊ पर आरोप है कि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई कोरोला कार व बोलेरो उसने ही उपलब्ध करवाई है मनप्रीत भाऊ और मन्ना रिश्तेदार हैं पुलिस इस बात को मान रही है कि मन्ना के कहने पर ही उसने गाडि़यां मुहैया कराई होंगी इन्हें दिल्ली में पकड़े गए शाह रूख से पूछताछ के बाद ही प्रोडक्शन वारंट पर मानसा लाया गया है यह भी संभावना है कि बुधवार को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा सकता है

फरीदकोट मुक्तसर व अन्य जिलों में भाऊ पर नौ मामले दर्ज हैं 

फरीदकोट के ढैपई गांव का रहने वाला है 28 वर्षीय मनप्रीत भाऊ , लारेंस बिश्नोई गैंग से उसका संबंध  बताया जा रहा है  फरीदकोट मुक्तसर व अन्य जिलों में कुल नौ मामले दर्ज हैं भाऊ पर , घटना के बाद हेमकुंड साहिब के लिए निकला था भाऊ वह हिमाचल प्रदेश के रास्ते देहरादून में दाखिल हुआ था पंजाब पुलिस उसकी कार की निगरानी कर रही थी जिसके आधार पर उसे उत्तराखंड पुलिस की मदद से पकड़ा गया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ