डॉ. बलदेव चौहान को राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीगंगानगर का असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट नियुक्त करने पर जताया आभार
श्रीगंगानगर: अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़़ी जाति संयुक्त अधिकारी-कर्मचारी महासंघ श्रीगंगानगर द्वारा आज विधायक राजकुमार गौड़ का अभिनंदन-सम्मान किया गया तथा राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. बलदेव चौहान को राज्य सरकार द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीगंगानगर का असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट नियुक्त करने पर उनका आभार व्यक्त किया।
आज वृंदावन विहार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश नागर के नेतृत्व में महामंत्री परमजीत सिंह मट्टू, तहसील अध्यक्ष सुरेश लोट, तहसील महामंत्री जगमोहन, पीएचईडी से सत्यनारायण नागवंशी, कर्मचारी संघर्ष समिति अध्यक्ष सीताराम, कर्मचारी महासंघ उपाध्यक्ष रमेश बंसल, पेंशनर समाज नगर मंत्री लक्ष्मण नारायण सांखला, रिटायर्ड सेल टैक्स कर्मचारी श्रवण कुमार आसेरी, पंचायत समिति लेखाधिकारी हेतराम ढालिया, अध्यापक भगवानदास
शिक्षक संघ अम्बेडकर से अध्यापक अर्जुन सिंह गिल, संतोष कुमार, बलदेव सिंह, मोहनलाल, बीएसएनएल से अजीत गिरी, मुकेश फुलवारिया, अमर सिंह, मान सिंह राकेश, ओमप्रकाश गणेशगढिय़ा, प्रेमचंद भाटिया, मंजू पवार, शिवेन्द्रपाल सिंह, संजय धीरज, दिनेश टाक, बीरबल राम, हरीनारायण, रवि भाटिया, भगवान दास, रमेश कुमार अध्यापक, प्रेम भाटिया, धर्मेन्द्र मौर्य पार्षद, भूप तालनियां, पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक ताराचंद, लालसिंह मट्टू सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधायक राजकुमार गौड़ को राजस्थानी पगड़ी तथा फूलमालायें पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि डॉ. बलदेव चौहान की राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीगंगानगर के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट पद पर नियुक्ति से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होने से क्षेत्रवासी एवं मेडिकल स्टूडेंटस लाभान्वित होंगे।
अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़़ी जाति अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महासंघ श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष सुरेश नागर एवं महामंत्री परमजीत सिंह मट्टू सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधायक राजकुमार गौड़ द्वारा श्रीगंगानगर के चहुंमुखी विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की तथा कहा कि इससे श्रीगंगानगर की पूरे राजस्थान में विशिष्ट पहचान बनी है एवं श्रीगंगानगर का सर्वांगीण उत्थान हुआ है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़़ी जाति संयुक्त अधिकारी-कर्मचारी महासंघ श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित

0 टिप्पणियाँ