श्रीगंगानगर : शाक्य समाज विकास समिति जैतसर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आवश्यक बैठक का आयोजन जैतसर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता संरक्षक करणी राम शाक्य, अध्यक्ष धर्मपाल शाक्य तथा कोषाध्यक्ष परमजीत शाक्य ने की। शाक्य महासभा श्रीगंगानगर के प्रचार सचिव रामवीर शाक्य ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए मोनू शाक्य को शाक्य समाज विकास समिति जैतसर का अध्यक्ष चुना गया।
x
नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक करणीराम शाक्य व सुखराम शाक्य, सह संरक्षक जगदीश शाक्य व बंशीलाल शाक्य, उपाध्यक्ष सूरज शाक्य, कोषाध्यक्ष परमजीत शाक्य, सह कोषाध्यक्ष पूर्ण शाक्य व आनंद शाक्य, सचिव सुनील शाक्य, सहसचिव रामवीर शाक्य व कृष्ण शाक्य तथा समिति सलाहकार धर्मपाल शाक्य को बनाया गया है। इस अवसर पर शाक्य महासभा श्रीगंगानगर के अध्यक्ष गुलाब सिंह शाक्य ने जैतसर के नवगठित अध्यक्ष मोनू शाक्य सहित समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मोनू शाक्य के नेतृत्व में नवगठित कार्यकारिणी शाक्य समाज के शैक्षिक, राजनीतिक एवं सामाजिक विकास में अपनी महती भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि मोनू शाक्य युवा, सूझवान व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र सहयोग करने वाले कार्यकर्ता हैं। निश्चित रूप से ऐसे धरातल पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाये जाने से समाज को सही दिशा मिलेगी, जिससे समाज का सर्वांगीण उत्थान होगा। इस अवसर पर शाक्य समाज विकास समिति जैतसर के सैंकड़ों सदस्य एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ