राजस्थान समाचार : पदमपुर - अच्छा कार्य करने वाली 2-2 आशा-एएनएम को किया जाएगा सम्मानित , जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले बीसएमओ

श्रीगंगानगर : पदमपुर - पिछले साल में जिन एएनएम व आशाओं ने परिवार कल्याण में अच्छा कार्य किया है, उनमें से दो एएनएम व दो आशाओं को ब्लॉक लेवल पर सम्मानित किया जाएगा। यह बात ब्लॉक लेवल पर आयोजित विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस कार्यक्रम में बीसीएमओ डॉ. मुकेश मित्तल ने कही।


उन्होंने बताया कि परिवार कल्याण में जो एएनएम व आशाएं अच्छा कार्य कर रही है, तो उनको मोटिवेट करने के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए। साथ ही जिस सेक्टर का कार्य अच्छा है वहां की एलएचवी को भी सम्मानित किया जाएगा। डॉ. मित्तल ने कहा कि सभी सीएचसी लेवल पर कार्यक्रम करके परिवार कल्याण के साथ एनसीडी, टीबी, एडस व एनिमिया सहित विभिन्न बीमारियों की जानकारी दी जाए। इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद बीपीएम राजकुमार ने बताया कि परिवार कल्याण के साधनों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि नये कपल्स को इन साधनों के इस्तमाल के लिए प्रेरित किया जाए। इस मौके पर एसटीएस राहुल स्वामी, बीएएफ राधेश्याम दुगरिया, एनसीडी परामर्शदाता इन्द्राज बिश्नोई, एड्स कांउसलर नवनीत शर्मा, बीएनओ राहुल नागपाल, डॉ. मंजूबाला, एएनएम बंयतकौर, आईए सुनील बिश्नोई, एलडीसी राधेश्याम शर्मा, मनीष गर्ग आदि मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ