राजू श्रीवास्तव समाचार: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव,नहीं रहे AIIMS में ली आखिरी सांस,दिल्ली में कल होगा अंतिम संस्कार



मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया  वे 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद से एम्स में भर्ती थे. राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल दिल्ली में किया जाएगा पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथसिंह समेत देश के तमाम राजनेताओं और फिल्मी जगत की हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया


.मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे. राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया है. वे 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद से एम्स में भर्ती थे. राजू श्रीवास्तव 58 साल के थे. उन्हें उस समय कार्डियक अरेस्ट आया था, जब वो दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे. पीएम मोदी क्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत तमाम बड़े नेताओं और फिल्मी जगत की हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया.

राजू श्रीवास्तव की पत्नी, बेटा और बेटी दिल्ली एम्स में पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल सुबह 9.30 बजे दिल्ली में किया जाएगा. 


सुबह ब्लड प्रेशर हुआ था कम


राजू श्रीवास्तव के साले ने बताया कि बुधवार सुबह उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था. इसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया. पहले उन्होंने रिस्पॉन्ड किया. लेकिन बाद में निधन हो गया. दो तीन दिन में उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जाना था. उनकी दवाइयों की डोज भी काफी कम कर दी गई थी. दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था. बचपन में उनका नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था. राजू को बचपन से ही मिमिक्री  और कॉमेडी का बहुत शौक था. राजू को कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से पहचान मिली थी. इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर   नहीं देखा. राजू श्रीवास्तव ने 1993 में शिखा श्रीवास्तव से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं. 


 

राजू श्रीवास्तव 40 दिन से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती रहे  राजू श्रीवास्तव ने  58 साल की उम्र में बुधवार को एम्स में अंतिम सांस ली राजू श्रीवास्तव को एक होटल में बयान करते समय दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी’ की गई थी तभी से वह जीवन रक्षक उपकरणों पर अपनी जिंदगी और बहुत से लड़ते रहे  


पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत कई नेताओं ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गहरा दुख प्रकट किया. 40 दिन से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र मेंबुधवार को  एम्स में अंतिम सांस ली. पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, राजू श्रीवास्तव ने हमारी जिंदगी हंसी और सकारात्मकता से रोशन की है. वह जल्दी चले गए लेकिन अपने शानदार काम की वजह से वह अनगिनत लोगों के दिलों में रहेंगे. उनका जाना दुखद है. उनके चाहने वालों और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति..

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा, 'सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है. वे एक मंजे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे. सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे. उनके शोकाकुल परिवार और प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ