श्रीगंगानगर : वार्ड नं. 55 में अवैध गतिविधियां बंद करवाने पर वार्डवासियों द्वारा वार्ड पार्षद तथा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई को सम्मानित किया गया । वार्ड नं. 55 में आयोजित कार्यक्रम में वार्डवासियों ने कमला बिश्नोई एवं बनवारी बिश्नोई को फूलमालाओं से लाद दिया तथा वार्ड के सर्वांगीण उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की भरपूर सराहना की। वार्ड नं. 55 में शराब के अवैध ठेके को हटाने के लिए पार्षद कमला बिश्नोई द्वारा 9 दिन तक धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप वार्डवासियों को अवैध शराब ठेके से निजात मिलने पर, वार्डवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, कमला बिश्नोई का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर वार्डवासियों ने उनकी निडर कार्यशैली एवं सेवा के जज्बे को बेमिसाल बताते हुए कहा कि पार्षद कमला बिश्नोई हमेशा से ही अपने वार्ड में नशे और सट्टे के खिलाफ रही है तथ एक बार पहले भी जब इस वार्ड में अवैध शराब की ब्रांच खुली थी तो उस समय भी कमला बिश्नोई ने मौके पर खड़े होकर संघर्ष करके अगले दिन ही शराब की उस अवैध ब्रांच को बंद करवाया था। वार्ड नं. 38 के पार्षद पद पर रहते हुए डिस्ट्रिक्ट सेंटर से सट्टे की दूकानों को स्थाई रूप से बंद करवाया था। इस प्रकार एक बार जब शराब ठेकेदारों ने एसएसबी मार्ग पर शराब ठेका खोलने की कोशिश की तो घायल अवस्था के बावजूद धरना लगा कर अवैध ठेके को वार्ड से हटाया था। इसी का परिणाम है कि आज वार्ड में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने से वार्डवासियों को काफी राहत मिली है।
इस अवसर पर वार्डवासियों ने धरने में दिन-रात साथ देकर आंदोलन के सफल बनाने पर डीएवी कॉलेज के छात्र नेता दिनेश ठोलिया, डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष कार्तिक तिवाड़ी, युवा नेता दीप ढुंढाड़ा, यूथ कांग्रेस महासचिव अजय भाटीवाल, एसडी कॉलेज के छात्र संघ महासचिव राहुल ढुंढाड़ा, अरुण मल्होत्रा, युवा नेता विमल बिश्नोई, संजय बिश्नोई, मनीष बेनीवाल, सुरेश भाटी, सुशील वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिल वासन, विधानसभा अध्यक्ष अजय बिश्नोई, सोहन लाल वर्मा, राधा देवी नायक, सोहनलाल नायक, बहादर शर्मा, मुरारीजी, महेंद्रजी, एनएसयूआई नेता पवन नंदीवाल को फूलमालयें पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पार्षद कमला बिश्नोई को वार्डवासियों द्वारा उनकी एक फोटो विशेष रूप से भेंटस्वरूप प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल शेखावाटी, अरुण मल्होत्रा, राजकुमार जोग, विपिन सांखला, दिनेश ठोलिया, एनएसयूआई नेता पवन नंदीवाल, भंवर बोयत आदि वक्ताओं ने पार्षद कमला बिश्नोई को आमजन से जुड़ा सच्चा जन प्रतिनिधि बताया एवं वार्ड के सर्वांगीण उत्थान के लिए पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर भारी संख्या में वार्ड के महिलायें, पुरुष एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ