श्रीगंगानगर : राज्य स्तरीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन गजानंद विहार स्थित आरके स्पोट्र्स एकेडमी में किया गया। श्रीगंगानगर मिक्स मार्शल आर्ट संघ के सचिव सिद्धार्थ घोड़ेला ने बताया कि इस मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी तथा भारतीय मिक्स मार्शल आर्ट संघ के सचिव श्रीप्रसाद गायतोंडे विशेष रूप से मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय मूंदड़ा, धर्मवीर डुडेजा, लोकेश मनचंदा, निश्चय जुनेजा, कोच धर्मेन्द्र देवर्थ, रिस्की, परमिंदर सिंह, भैराराम, निखिल, आकाश एवं सुनील थे।
राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से लगभग 170 खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर की टीम ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा झुंझुनू जिले की टीम दूसरे स्थान पर रही, वहीं सीकर जिले की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एमएमए संघ राजस्थान के सचिव छोटूराम दहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी पुणे में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। श्रीगंगानगर जिला संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, राजस्थान संघ उपाध्यक्ष विवेक भारद्वाज, राकेश सैनी, कृष्णा, सुधांशु अधिकारी, कविंद्र सिंह राठौड़, ओमप्रकाश बाजिया आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रसिद्ध ज्वैलर्स अशोक शर्मा ने समस्त खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, खेलप्रेमियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ