श्रीगंगानगर : सचिवालय के समान वेतन-भत्ते-पदोन्नति देने, कनिष्ठ सहायक का मूल वेतन 25500 करने सहित 9 सूत्री माँग-पत्र को लेकर जयपुर में 11 नवम्बर, 2022 को आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय मंत्रालयिक महारैली में जिला श्रीगंगानगर से मंत्रालयिक कर्मचारीगण शामिल होंगे। यह निर्णय अरोड़वंश गल्र्स कॉलेज के ऑडिटोरियम में राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति की सम्पन्न हुई सभा में मौजूद सैंकड़ों मंत्रालयिक कर्मचारियों ने लिया,
जिनमें बड़ी संख्या में महिला मंत्रालयिक कर्मचारीगण भी शामिल थीं। इससे पहले राज्यभर के दौरे करते हुए संघर्ष समिति के प्रान्तीय संयोजक मण्डल के सदस्यगण श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़, श्री महेन्द्र सिंह धायल, श्री राजेश पारीक, श्री देवेन्द्र सिंह नरूका, श्री शेर सिंह यादव व श्री छोटेलाल मीणा के श्रीगंगानगर पहुंचने पर मंत्रालयिक कर्मचारियों के द्वारा उनके फूलमालायें पहनाकर नारेबाजी के साथ अपने प्रान्तीय नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से कर्मचारी नेता सतीश शर्मा को संघर्ष समिति के प्रान्तीय संयोजक मण्डल में शामिल कर उन्हें प्रान्तीय कर्मचारी नेता के रूप में मान्यता देते हुए, महेन्द्र सिंह धायल ने सतीश शर्मा के माल्यार्पण कर बधाई व शुभकामनाएं दी। संघर्ष समिति के जिला संयोजक के रूप में आनन्द गोदारा की नियुक्ति की गई।
सभा में कृषि विभाग मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय सियाग, जिला संयोजक मनोज चावला, सचिव नवनीत सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक रहेजा व रायसाहब थोरी, नगर परिषद कर्मचारी यूयिन के अध्यक्ष विकास झोरड़, महामंत्री अरविन्द चौहान व संजीव सिंह लबाना, सिमरन गोदारा, रेखा शर्मा, नेहा चंदेल, तुलसी, सिमरन वर्मा, माया देवी, सुलोचना, सरला कुमारी, मनप्रीत कौर, सोनिका, कंचन पंवार, रविता कुमारी, रूचिका चौधरी, निशा वर्मा, सीताराम, राकेश सोनी, सुरेन्द्र सहारण, सुरेश नागर, विक्रम सिंह, राजेश शर्मा, राजेश कपिल, संदीप घिंटाला, राकेश मिश्रा, विक्की कालड़ा, धीरज सक्सेना, वेद पाहवा, रिछपाल वर्मा, राजेश बिश्नोई, सत्यनारायण नागवंशी, बीरबल तंवर, धीरज गहलोत, अमन बिश्नोई, करणदीपसिंह सहित सैंकड़ों कर्मचारीगण ने बढ़़-चढ़क़र भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ