उत्तराखंड समाचार : हल्द्वानी - जेल की दीवार कूदकर भागने का प्रयास कर रहे तीन केदियो को वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों की सजगता से पकड़ा गया

हल्द्वानी- जेल में सजा काट रहे तीन कैदी जेल से भागने की योजना बना रहे थे जिनमें से एक दीवार कूदकर भागने में कामयाब भी हो गया लेकिन उसी समय वहां झंडा फहरा रहे सुरक्षाकर्मी की नजर उन लोगों पर पड़ गई।


3 कैदियों में से 2 कैदी जेल की दीवार को कूदने में नाकाम साबित हुए तो वही एक कैदी जेल की दीवार कूदकर भाग ही रहा था कि अचानक वहां ड्यूटी पर तैनात सन्तरी की नजर उस कैदी पर पड़ गई और उसने अपनी बंदूक कैदी के ऊपर तान दी, बंदूक देख कर कैदी डर गया और वह वापस वही खड़ा हो गया, 


जिसके बाद उसे दोबारा जेल में डाला गया वहीं जेल से तीन कैदियों के भागने की कोशिश करने से वहाँ हड़कंप मच गया, तीनों को पकड़ लिया गया है और पुलिस अब आगे की कार्यवाही कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ