राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - बंदी सिंघों की रिहाई के लिए रोष मार्च को लेकर सिख संगत व पुलिस प्रशासन की हुई मीटिंग

 


श्री गंगानगर : 28  30 साल से जेल की कालकोठरियों में गैरकानूनी ढंग  से कैद किये बंदी सिंघो की रिहाई के लिए 12 तारीख को समूह सिख संगतों की तरफ से गुरद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद से निकलने वाले रोष मार्च के सबंध में पुलिस प्रशासन से मीटिंग हुई। मीटिंग में DSP अरविंद बैरड़ व SHO देवेंद्र राठौड़ शामिल हुई।जरूरी कारणों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फ़ोनवार्ता द्वारा शामिल हुए।


सिख संगत की तरफ से एडवोकेट हरजीत सिंह जोली,मनिंदर सिंह मान, बाबा गगनदीप सिंह,एडवोकेट जितेंद्र सिंह जोली,तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा, कुलविंदर सिंह राजू,गुरप्रीत सिंह सिधू व जसविंदर सिंह जोरा शामिल हुए।सिख संगत ने बड़े शांतिपूर्ण ढंग से अपने रोष मार्च को सम्पूर्ण करने का विश्वास दिलाया। और भरोसा दिया कि किसी भी सिख विरोधी ताकत या न्यूसेंस पैदा करने वाले शरारती अंसर पर खालसाई रवायतों से कारवाई कर शांति व्यवस्था माकूल रखी जायेगी।बड़े सौहार्दपूर्ण वातावरण में मीटिंग हुई---समूह सिख संगत राजस्थान

 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ